Breaking News

  • 10वीं रिजल्ट : सोझा की स्वास्तिका ने रोशन किया नाम, हिमाचल में आठवां स्थान
  • राजकीय उच्च विद्यालय बरोहा में 10वीं का रिजल्ट शानदार : जागृति ने तोड़ा रिकॉर्ड
  • कांगड़ा : 55 पदों पर भर्ती, देहरा और धर्मशाला में होंगे इंटरव्यू
  • मंडी में पानी भरने को लेकर विवाद, परिवार पर हमला-FIR
  • नूरपुर : सरकारी स्कूल की ईशा चौधरी ने 10वीं की मेरिट में पाया स्थान, बांटी मिठाई
  • CBSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट में सुल्याली रोज पब्लिक स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन शानदार
  • हिमाचल : जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के इन पदों का स्क्रीनिंग टेस्ट स्थगित
  • HPBose 10TH Result : कांगड़ा जिला का दबदबा, हमीरपुर दूसरे स्थान पर
  • HPbose 10Th result : कांगड़ा के भवारना की साइना ठाकुर टॉपर, रिद्धिमा शर्मा सेकंड
  • हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 10वीं कक्षा का रिजल्ट, 79.8 फीसदी रहा

शिमला : भाजपा कार्यालय में जयराम ठाकुर व राजीव बिंदल ने फहराया तिरंगा

ewn24 news choice of himachal 15 Aug,2024 8:48 pm

    प्रदेश और देश वासियों को दी बधाई

    शिमला। 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल समेत भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल में तिरंगा फहराया। 

    इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 11वीं बार लाल किले पर झंडा फहराने के लिए बधाई दी। 

    भाजपा प्रदेश कार्यालय दीप कमल में तिरंगा फहराने के बाद नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश और देशवासियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। 

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वीं बार लाल किला की प्राचीर पर तिरंगा झंडा फहराया है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में वन नेशन वन इलेक्शन और यूनिफॉर्म सिविल कोड का जिक्र किया, इसे आज देश की आवश्यकता बताया है। 

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन वीर सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी जान दी है वह उन सभी को नमन करते हैं।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से भारत के विकास को रास्ता दिखाया है। 

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में राज्य सरकारों और नागरिकों से अपने कर्तव्य के निर्वहन का आह्वान किया है।  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather