शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
सलूणी, छतराड़ी, चंबा, कसोल, करसोग, भुंतर, मनाली, सियो बाग, डलहौजी, जोगिंदरनगर, बंजार, शिमला, गोहर, ठियोग, सुजानपुर टीहरा, मंडी, पंडोह, कंडाघाट, पालमपुर, सुंदरनगर, कांगड़ा, धर्मपुर, धर्मशाला और बैजनाथ आदि में बारिश रिकॉर्ड की गई है।
कोठी, गोंदला, केलांग, कुकुमसेरी, भरमौर, मनाली, जोत, कल्पा, शिलारू, खदराल, कुफरी और छतराड़ी आदि में बर्फबारी रिकॉर्ड किया है।
शिमला, कांगड़ा, जुब्बड़हट्टी, सुंदरनगर, भुंतर, जोत, पालमपुर में आंधी तूफान चला। मंडी और बिलासपुर में हल्का कोहरा छाया रहा। शिमला में ओलावृष्टि हुई है।
पिछले 24 घंटे में कई स्टेशनों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई और अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 6 और 7 फरवरी, 2025 को मौसम साफ रहने का अनुमान है।
8, 9, 10 और 11 फरवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है। 6 और 7 फरवरी को अलग-अलग स्थानों घना कोहरा एवं शीतलहर चलने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।