Breaking News

  • बिलासपुर : बरठीं में 16 साल की नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम
  • हिमाचल में एक समान होगी भूमि पैमाइश इकाई, बोली भी नहीं बनेगी बाधा
  • बिलासपुर : मजारी पुल के पास 10 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा व्यक्ति
  • कांगड़ा जिला में मेरे शहर के 100 रत्न स्कॉलरशिप प्रोग्राम का आगाज
  • सोलन और बद्दी की कंपनियों में भर्ती : 105 पदों के लिए होने जा रहे इंटरव्यू
  • बंबर ठाकुर मामला-सीएम सुक्खू ने सदन में दी यह जानकारी, आरक्षी संजीव की बहादुरी को सलाम
  • धर्मशाला : HP SDRF ने उत्तर क्षेत्र में हासिल किया पहला स्थान
  • बनखंडी में अफीम की खेती मामले में दो लोग गिरफ्तार, खेत में उगाए थे पौधे
  • HPPCL के लापता चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मिली देह, जेब से मिला लाइसेंस
  • हिमाचल में आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, कहां हो सकती बारिश-जानें

हिमाचल : चंडीगढ़-मनाली एनएच बहाल, 5 मील के पास भारी भूस्खलन से था बंद

ewn24news choice of himachal 12 Apr,2023 8:12 pm

    मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात पहाड़ी दरकी। पंडोह में 5 मील के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलब सड़क पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि पहाड़ी से जब भूस्खलन हुआ तो उस समय कोई भी वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था जिस वजह से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। रात भर बंद रहा हाईवे बुधवार सुबह यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।

    धर्मशाला: दाड़ी में लगी मेले की रौनक, इस बार तीन दिन पहले होगा खत्म

    बता दें कि इस रास्ते पर आजकल फोरलेन निर्माण का कार्य चला हुआ है, जिसके चलते आए दिन पहाड़ी से भूस्खलन होता रहता है। केएमसी कंपनी के सेफ्टी इंजीनियर कमल गौतम ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने लगा। समय रहते खतरे को भांप लिया गया और साइट पर लगे कर्मियों को हटा दिया गया।
    हिमाचल में 11 दिन में कोरोना के 3,173 नए मामले, 10 लोगों ने तोड़ा दम

    इसी के साथ एनएच पर ट्रैफिक को भी दोनों तरफ रोक दिया गया। प्रशासन व पुलिस को इस बारे सूचित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया। रात को ट्रैफिक वैकल्पिक मार्ग मंडी-कटौला-बजौरा और पंडोह-चैलचौक-डडोर की ओर डायवर्ट किया गया।

    भूस्खलन वाली साइट पर बिजली की व्यवस्था कर दी गई है। रात को लगातार रुक-रुक कर पहाड़ी से बीच-बीच में पत्थर गिरते रहे। रास्ते को खोलने का कार्य बुधवार सुबह शुरू किया गया। दोपहर से पहले मार्ग बहाल कर दिया गया।


    अनुराग से मिले विक्रमादित्य, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूती में मांगा सहयोग


    हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, जानिए दिन और समय













    [embed]
    [/embed]











    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather