Breaking News

  • सनराइज पब्लिक स्कूल बरूणा का 10वीं में शानदार प्रदर्शन, सभी छात्र प्रथम श्रेणी में पास
  • हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड कल जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, इतने बजे होगा जारी
  • Nops पब्लिक स्कूल घुमारवीं का 10वीं का परिणाम बेहतरीन, सभी छात्र प्रथम श्रेणी में पास
  • शिमला : MTB हिमालया साइकिल रेस का आगाज, 100 से अधिक साइकलिस्ट ले रहे भाग
  • 10वीं में झिड़ियां स्कूल का शानदार प्रदर्शन : 654 अंकों के साथ हर्षिका ने किया टॉप
  • जसूर में किसान विश्राम गृह का लोकार्पण, 1.35 करोड़ रुपये हुए हैं खर्च
  • नगरोटा बगवां : जंगली जानवरों के लिए लगाई फाही में फंसा कुत्ता
  • श्री नैना देवी जी के री में आंधी-तूफान : फर्नीचर की दुकान में गिरी आसमानी बिजली
  • विदेश में नौकरी का सुनहरा मौका : 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां होंगे इंटरव्यू
  • हिमाचल : ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित नहीं मिल रहा वेतन, सीएम की यह फरियाद

सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

ewn24news choice of himachal 03 Mar,2023 10:26 pm

    बुखार के कारण हुई हैं एडमिट

    नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 76 वर्षीय सोनिया गांधी बुखार के कारण गुरुवार को अस्पताल में भर्ती हुई हैं। फिलहाल सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है।

    हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ट्वीट कर सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा, 'दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'

    वहीं, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिखा, 'पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना प्राप्त हुई। हम ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'

    Breaking - हिमाचल कैबिनेट बैठक : 780 आशा वर्करों की होगी नियुक्ति, OPS पर भी चर्चा

    गौर हो कि इस साल यह दूसरी बार है, जब सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जनवरी में सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनिया गांधी 12 जून को सांस लेने में परेशानी के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पता चला कि उनके सांस की नली में फंगल इन्फेक्शन है।
    चौहान का तंज-नॉर्थ ईस्ट के चुनाव खत्म, केंद्र ने जारी की महंगाई की किस्त

    [embed]
    [/embed]



     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather