Breaking News

  • हिमाचल में पंचायत सचिव के 795 पद रिक्त, 301 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट
  • राजगढ़ : 'पालू देवता की वंदना' पहाड़ी गीत रिलीज, लोगों को खूब आ रहा पसंद
  • नूरपुर में रहेगी होली महोत्सव की धूम, दो बजे से खेली जाएगी फूलों की होली
  • बनखंडी कांगड़ा के आर्यन मसंद को जन्मदिन मुबारक
  • बनखंडी (कांगड़ा) के साहिल मसंद को जन्मदिन मुबारक
  • नूरपुर आर्य कॉलेज में 10 दिवसीय योग शिविर का समापन, 50 छात्रों ने सीखे आसन
  • हमीरपुर : राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली मेला शुरू, शोभायात्रा के साथ हुआ आगाज
  • मंडी : मेलों में कारोबार करने वाले व्यापारियों ने ठेका प्रथा के खिलाफ खोला मोर्चा
  • नूरपुर : श्री बृजराज स्वामी मंदिर के प्रांगण में कल उड़ेंगे फूल, निकाली जाएंगी सुंदर झांकियां
  • हिमाचल : पटवारी-कानूनगो की हड़ताल खत्म, आम जनता को बड़ी राहत

सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार पर हाईकमान से होगी चर्चा

ewn24news choice of himachal 14 Dec,2022 9:48 pm

    पीएम मोदी से भी मुलाकात का मांगा गया समय

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद बड़े प्रशासनिक फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि फिलहाल कोई भी प्रशासनिक फेरबदल नहीं होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने दिल्ली रवाना होने से पूर्व शिमला में मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा कि दिल्ली में पीएम से मिलने का टाइम मांगा गया है। उनसे शिष्टाचार भेंट करनी है। इसके अलावा कांग्रेस के नेताओं से मिलना है और मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा होनी है।
    सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार पर हाईकमान से होगी चर्चा 

     

    तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे सता के लिए नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। अभी डीसी एसपी के तबादले पर कोई विचार नहीं है और सभी डीसी एसपी को काम करने को कहा है। विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 से 30 दिसंबर के बीच सेशन कराने की बात चली है, यदि नहीं हो पाया तो 15 जनवरी के बाद यह सत्र करवाया जाएगा।

    बता दें कि बुधवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली में सीएम कांग्रेस आला नेताओं से मिलने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे, जबकि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में भी सीएम सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सभी विधायक इसमें शामिल होंगे।
    Breaking प्रो. चंद्र कुमार बने प्रोटेम स्पीकर, नव निर्वाचित सदस्यों को धर्मशाला में दिलाएंगे शपथ



     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather