चंबा-धर्मपुर वाया टांडा HRTC बस रूट, जानें टाइमिंग और किराया
ewn24news choice of himachal 17 May,2023 6:26 pm
चंबा। कोरोना महामारी के समय बंद चंबा-धर्मपुर वाया मेडिकल कॉलेज टांडा बस रूट फिर से बहाल कर दिया गया है। रूट पर चंबा डिपो की बस शुरू हो गई है। पहले धर्मपुर डिपो की HRTC बस इस रूट पर चलती थी।
बस चंबा से वाया जोत, चुवाड़ी, नूरपुर, कांगड़ा, मेडिकल कॉलेज टांडा, पालमपुर होकर धर्मपुर चलती है। पर अभी तक बस चंबा से पालमपुर तक चल रही है। यह HRTC बस शुरू होने से चंबा, जोत, चुवाड़ी आदि क्षेत्रों से मेडिकल कॉलेज टांडा आने और जाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
टाइमिंग की बात करें तो बस चंबा से सुबह साढ़े 7 बजे निकलेगी। करीब 10 बजकर 15 मिनट पर चुवाड़ी, साढ़े 10 बजे लाहड़ू, 11 बजकर 25 मिनट पर नूरपुर, दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर कांगड़ा, करीब दो बजे टांडा और 3 बजकर 20 मिनट पर पालमपुर पहुंचेगी।
पालमपुर से सुबह 10 बजकर 04 मिनट, टांडा से करीब सवा 11 बजे, कांगड़ा से सुबह 11 बजकर 32 मिनट पर चंबा के लिए रवाना होगी। धर्मपुर से सुबह साढ़े पांच बजे चंबा के लिए रवाना होने का टाइम है।
किराए की बात करें तो चंबा से कांगड़ा करीब 310 रुपए और चंबा से टांडा का किराया करीब 322 रुपए है। चंबा से पालमपुर किराए की बात करें करीब 400 रुपए किराया लगेगा। एचआरटीसी (HRTC) द्वारा तय किराया ही मान्य होगा। उक्त किराया अनुमानित है।