हिमाचल : अनाथ बच्चों के लिए बड़ा ऐलान, मुफ्त शिक्षा-जेब खर्च भी देगी सरकार
ewn24news choice of himachal 01 Jan,2023 10:03 pm
हर त्योहार में 500 रुपए फेस्टिवल भत्ता देने की भी घोषणा
शिमला। अनाथ बच्चों के लिए सुक्खू सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने ऐलान किया है कि अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा और जीवन यापन का खर्च सरकार देगी। इसके अलावा 4 हजार रुपए महीना जेब खर्च भी सरकार देगी।
हर त्योहार में 500 रुपए फेस्टिवल भत्ता देने का भी ऐलान किया है। अनाथ आश्रम का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह ऐलान किया है। अनाथ बच्चों की भावनाओं को सम्मान देने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिए हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार अनाथ बच्चों के माता पिता की भूमिका निभाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री सुखाशय कोष की स्थापित होगा। यह तुरंत प्रभाव से लागू होगा। इसके लिए 101 करोड़ के बजट का सरकार ने प्रावधान किया है। सीएम ने कहा कि हिमाचल में करीब 6 हजार बच्चे अनाथ हैं।
इसमें कोई अनाथ आश्रम में रह रहे हैं। कोई गोद लिया गया है या कोई खुद जीवन यापन कर रहा हो, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने बेटे और बेटी को सुविधा देते हैं, वैसे ही सुविधा इन बच्चों को दी जाएगी। इन्हें जेब खर्च के लिए पैसे मिलेंगे।
कोई युवक कोई कोर्स करना चाहता हो तो भी सरकार मदद करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ऐसे बच्चे अपने आप को अकेले न समझें। वहीं, एकल नारी को भी योजना का लाभ मिलेगा। उनकी शादी का खर्च भी दिया जाएगा।