सोलन : सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, गई जान
ewn24news choice of himachal 23 Mar,2023 11:39 pm
घटना के कारणों की छानबीन कर रही पुलिस
अर्की। सोलन जिला में पुलिस थाना अर्की के तहत शालाघाट में गुरुवार सुबह एक हादसा पेश आया है। यहां पर सड़क पार करते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह करीब सवा 10 बजे पेश आया। 75 वर्षीय बुजुर्ग शालाघाट में सड़क पार कर रहा था। उसी समय शिमला की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बुजुर्ग को कुचल दिया। मृतक की पहचान कन्हैया राम निवासी गांव जाबल गलोग, डाकघर पलानिया, तहसील अर्की के रूप में हुई है।
डीएसपी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।