Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर

ewn24 news choice of himachal 23 Oct,2026 10:09 am


    हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बढ़िया खबर है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा क्षेत्र के बेरोजगार पुरुषों के लिए सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों पर सीधी भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।

    कुल 70 पदों को भरने के उद्देश्य से आगामी 24 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय बड़सर में एक विशेष भर्ती साक्षात्कार शिविर लगाया जाएगा। यह साक्षात्कार शिविर सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर बाद 2 बजे तक चलेगा।

    जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने भर्ती प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस रोजगार मेले के माध्यम से योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे, जिनकी आयु सीमा 19 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के मामले में भी युवाओं को विशेष छूट प्रदान की गई है; दसवीं फेल, दसवीं पास या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    इसके अलावा उम्मीदवारों का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। भर्ती के लिए निर्धारित शारीरिक मानकों के अनुसार पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए, जबकि वजन 56 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच होना आवश्यक है।




    जिला रोजगार अधिकारी ने भर्ती में मिलने वाले लाभों और वेतनमान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि चयनित होने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार के लंबे इंतजार का सामना नहीं करना पड़ेगा और उन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर (न नियुक्ति पत्र) प्रदान कर दिए जाएंगे। 

    चयनित कर्मचारियों को प्रतिदिन 8 से 12 घंटे की ड्यूटी करनी होगी, जिसके एवज में उन्हें प्रतिमाह 18,500 रुपये से लेकर 24,000 रुपये तक का आकर्षक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही चयनित युवाओं की तैनाती हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ के विभिन्न स्थलों पर की जाएगी।

    भर्ती में भाग लेने के लिए अनिवार्य शर्तों के बारे में जानकारी देते हुए सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि जो भी युवा उपरोक्त सभी योग्यताओं और शारीरिक मापदंडों को पूरा करते हैं, तथा जिनका नाम राज्य के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, वे इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने साथ सभी मूल प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज, पहचान पत्र तथा हिमाचली बोनाफाइड (हिमाचली प्रमाण पत्र) की मूल प्रति एवं छायाप्रति लेकर निर्धारित समय पर उप रोजगार कार्यालय बड़सर पहुंचना होगा।

    इस भर्ती प्रक्रिया के संबंध में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी या शंका के समाधान के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं। स्थानीय प्रशासन और रोजगार विभाग ने क्षेत्र के सभी पात्र युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather