Breaking News

  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी

चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान

ewn24 news choice of himachal 18 Oct,2026 6:55 pm


    पति और दो बच्चों समेत चार घायल



    चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। चंबा-संघणी मार्ग पर रविवार सुबह करीब 11 बजे शल्यूंड नाले के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

    इस भीषण हादसे में कार सवार 33 वर्षीय अध्यापिका पुनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति, छह वर्षीय बेटी, तीन वर्षीय बेटे और परिवार की एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

    बणी गांव से सलूणी की ओर जा रहा था परिवार


    जानकारी के अनुसार, मृतका पुनीता देवी पत्नी हरिंद्र कुमार निवासी बणी गांव (पंचायत सलूणी) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में अध्यापिका के पद पर सेवाएं दे रही थीं। उनके पति हरिंद्र कुमार (38) सलूणी कॉलेज में क्लर्क के रूप में तैनात हैं। 

    रविवार की सुबह यह पूरा परिवार अपनी कार में सवार होकर अपने पैतृक गांव बणी से सलूणी की तरफ जा रहा था। जब उनकी गाड़ी चंबा-संघणी मार्ग पर शल्यूंड नाले के पास पहुंची, तो अचानक चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और कार बेकाबू होकर गहरी खाई में जा समाई।

    अस्पताल पहुंचते ही अध्यापिका को किया मृत घोषित


    हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल सलूणी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अध्यापिका पुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया।

    इस हादसे में मृतका के पति हरिंद्र कुमार, उनकी छह वर्षीय बेटी शानवी, तीन वर्षीय बेटा समर्थ और हरिंद्र की भाभी 56 वर्षीय रेखा पत्नी दौलत राम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

    मासूम बेटे की हालत गंभीर, टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर


    सिविल अस्पताल सलूणी में प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा रैफर कर दिया गया। 

    चंबा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तीन वर्षीय मासूम बेटे समर्थ की स्थिति में सुधार न होने पर, चिकित्सकों ने रविवार दोपहर उसे बेहतर उपचार के लिए कांगड़ा जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (टांडा मेडिकल कॉलेज) के लिए रैफर कर दिया है।

    पुलिस जुटी हादसे के कारणों की जांच में


    दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस थाना की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए राहत कार्यों में सहयोग किया। डीएसपी रंजन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

    पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather