Breaking News

  • लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज सख्त : भारी बर्फबारी के चलते बारालाचा और शिंकुला पास पर वाहनों की आवाजाही बंद
  • चंबा जेल से फरार भगोड़े इब्राहिम की तलाश तेज : 16 सदस्यीय विशेष पुलिस टीम गठित, जंगलों और ठिकानों पर दबिश
  • एशियाई खेलों की पदक विजेता रितु नेगी को भी मिलेगा एक करोड़ का नकद पुरस्कार
  • ऊना अस्पताल : प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में महिला डॉक्टर निलंबित, तीन दिन में मांगी गई जांच रिपोर्ट
  • शारदीय नवरात्र : पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें बीज मंत्र व आरती
  • हिमाचल : आंगनबाड़ी वर्कर और वन मित्र का मानदेय बढ़ाने का निर्णय-जानें कैबिनेट के फैसले विस्तार से
  • पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर : दादी-पोते की गई जान, 6 घायल
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक में खुला नौकरियों का पिटारा : करीब 15000 पदों पर भर्तियों को मंजूरी
  • पीरनिगाह में माथा टेककर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर : दादी-पोते की गई जान, 6 घायल
  • हिमाचल में दो दिन येलो अलर्ट : आंधी, तूफान, बिजली चमकने की संभावना

सराज की बेटी सपना ने CSIR-NET JRF परीक्षा में पाई सफलता, पूर्व सैनिक लीग ने दी बधाई

ewn24 news choice of himachal 11 Sep,2026 4:32 pm


    सराज। मंडी जिला के सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढीम कटारू के गांव रोहाड़ा की बेटी सपना ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर देश की कठिन परीक्षाओं में से एक CSIR-NET JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    सपना ने Life Science (लाइफ साइंस) विषय में यह मुकाम हासिल किया है। उनके पिता सूबेदार जय सिंह पूर्व सैनिक हैं तथा माता मीना कुमारी एक साधारण गृहिणी हैं। एक साधारण परिवार से निकलकर विज्ञान के क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धि हासिल करना सराज की अन्य बेटियों के लिए भी एक बड़ा प्रेरणास्रोत बना है।

    सपना की इस उपलब्धि पर पूर्व सैनिक लीग सराज के अध्यक्ष कैप्टन श्याम सिंह सहित पूरे सराज क्षेत्र के लोगों ने उनके घर पहुंचकर और संदेश भेजकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सपना ने अपनी इस सफलता से पूरे सराज का सिर गर्व से ऊंचा किया है।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 


    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधि सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather