पधर। जल शक्ति विभाग मंडल पधर में पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और मल्टीपर्पज वर्कर के कुल 8 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 25 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 सायं 5 बजे तक अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग मंडल पधर के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
पैरा पंप ऑपरेटर (02 पद): 1 पद अनुसूचित जाति (SC) और 1 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए।
पैरा फिटर (02 पद): 1 पद अनुसूचित जाति (SC) और 1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए।
मल्टीपर्पज वर्कर (04 पद): 1 पद सामान्य वर्ग (General), 1 पद SC, 1 पद OBC और 1 पद EWS के लिए।
पैरा पंप ऑपरेटर व फिटर: न्यूनतम योग्यता 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI या कौशल विकास प्रमाणपत्र। मानदेय ₹7,100 प्रतिमाह।
मल्टीपर्पज वर्कर: न्यूनतम योग्यता 8वीं पास। मानदेय ₹6,000 प्रतिमाह।
आयु सीमा: सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इन पदों के लिए चयन मेरिट के आधार पर होगा, जो शैक्षणिक योग्यता के अंक, कार्यानुभव, बीपीएल श्रेणी (यदि लागू हो) और शारीरिक/कौशल परीक्षण के आधार पर तय की जाएगी।
शैक्षणिक प्रमाण पत्र (8वीं/10वीं/ITI)
हिमाचली बोनाफाइड (Bonafide) प्रमाण पत्र
आयु और चरित्र प्रमाण पत्र
अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)
आरक्षित वर्ग/जाति प्रमाण पत्र
इस भर्ती से जुड़ी अधिक विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट देख सकते हैं या जल शक्ति विभाग मंडल पधर के कार्यालय के सूचना पट्ट (Notice Board) पर जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।