नूरपुर। जिला नूरपुर पुलिस की सीआईए (CIA) टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।
टीम ने कंडवाल मुख्य प्रवेश द्वार (बॉर्डर) पर नाकाबंदी के दौरान पंजाब के एक युवक को 10.18 ग्राम चिट्टा/हेरॉइन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, नशे के खिलाफ जारी मुहिम के तहत सीआईए नूरपुर की टीम कंडवाल मुख्य प्रवेश द्वार पर मुस्तैद थी। इसी दौरान टीम ने संदेह के आधार पर पंजाब नंबर की एक अपाचे मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। जब युवक की नियमानुसार तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 10.18 ग्राम हेरॉइन (चिट्टा) बरामद हुई।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बरामद मादक पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल (अपाचे, नंबर: PB 06 BA 1636) को अपने कब्जे में ले लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 26 वर्षीय राजा, पुत्र जमाल सिंह, निवासी सराय मोहल्ला, गली नंबर 47, गांधी चौक, पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है।
इस संदर्भ में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना नूरपुर में मुकदमा संख्या 173/2026 धारा 21, 25 मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
नूरपुर पुलिस द्वारा इस मामले की आगामी गहन जांच की जा रही है ताकि नशे की इस खैप के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज (अगले-पिछले संपर्कों) का पता लगाया जा सके और मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जा सके।