सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के प्रसिद्ध प्रतिष्ठान वर्मा ज्वेलर्स के मालिक नरेश चंद वर्मा (71) का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ है। उनका अंतिम संस्कार दोपहर तीन बजे के बाद चंबाघाट स्थित श्मशान घाट में होगा।
नरेश वर्मा अपने सरल स्वभाव, ईमानदार व्यापार के लिए जाने जाते थे। वर्तमान में वर्मा ज्वेलर्स को तीसरी पीढ़ी संभाल रही है। दिवगंत नरेश चंद वर्मा मात्र सोने और चांदी का का व्यापार करना ही नहीं बल्कि उपभोक्ताओं के साथ अच्छे रिश्ते बनाने में विश्वास रखते थे।
वह हमेशा अपने कर्मचारियों से कहते थे कि उपभोक्ताओं को अच्छी क्वालिटी और अच्छी वैरायटी देनी है। हमें उनके साथ व्यापार नहीं रिलेक्शन बनाने हैं। यही कारण है कि वर्मा ज्वेलर्स सैकड़ों लोगों की पहली पसंद बन चुका है।
साथ ही वर्मा ज्वेलर्स ने पिछले तीन साल में 13 नेशनल अवार्ड जीते हैं। वर्मा ज्वेलर्स के मालिक नरेश चंद वर्मा के निधन पर ewn 24 news Choice of Himachal परिवार शोक जताता है। साथ ही प्रार्थना करता है कि भगवान पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।