Breaking News

  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू

नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट

ewn24 news choice of himachal 16 Oct,2026 4:24 pm


    ननखड़ी से आ रहा था नेपाली, तलाश में जुटी पुलिस


    सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सेब का सीजन समाप्त होने के बाद अपने घर नेपाल लौट रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर चार अज्ञात लोगों ने 85,000 रुपये की नकदी लूट ली। पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सघन अभियान शुरू कर दिया है।

    नेपाल भेजने के बहाने झांसा देकर लाए सोलन


    पीड़ित व्यक्ति शिमला जिले के ननखड़ी क्षेत्र में काम करता था। सेब सीजन खत्म होने पर वह अपने घर नेपाल जाने की तैयारी कर रहा था। पीड़ित के अनुसार, शिमला में उसकी मुलाकात नेपाली मूल के ही एक अनजान व्यक्ति से हुई, जिसने उसे सोलन से नेपाल तक गाड़ी की व्यवस्था करवाने का झांसा दिया। दोनों शिमला से सोलन पहुंचे।

    मोहन पार्क के पास घेराबंदी कर दिया वारदात को अंजाम


    सोलन पहुंचने पर संबंधित व्यक्ति पीड़ित को पैदल घुमाने के बहाने मोहन पार्क की ओर ले गया। पार्क के पास पहले से ही तीन अन्य आरोपी घात लगाए मौजूद थे। वहां पहुंचते ही चारों आरोपियों ने पीड़ित पर हमला कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसकी गाढ़ी कमाई के 85,000 रुपये छीनकर मौके से फरार हो गए।

    पुलिस जांच तेज, CCTV फुटेज खंगाली जा रही


    वारदात के बाद पीड़ित ने तुरंत सोलन पुलिस स्टेशन पहुंचकर आपबीती सुनाई और मामला दर्ज कराया। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम हरकत में आ गई है। घटनास्थल और मोहन पार्क के आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों के भागने के रूट और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather