Breaking News

  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

कबड्डी अंडर-19 जोनल टूर्नामेंट में मझीण स्कूल चैंपियन-बैडमिंटन में रनरअप, विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ी सम्मानित

ewn24 news choice of himachal 15 Sep,2026 5:33 pm


    भड़ोली कोहाला में ज्वालामुखी जोनल ब्वायज खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न


    मझीण। जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपना दमखम बरकार रखते हुए राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझीण ने कबड्डी के निर्णायक मुकाबले में खुंडिया स्कूल टीम को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।

    इसके साथ बैडमिंटन में मझीण स्कूल के होनहार दूसरे पायदान पर रहे। राजकीय उत्कृष्ठ माध्यमिक पाठशाला भड़ोली कोहाला में ज्वालामुखी जोनल अंडर-19 ब्वायज टूर्नामेंट संपन्न हुआ। मंगलवार को मझीण स्कूल पहुंचने पर विजेता कबड्डी टीम व उपविजेता बैडमिंटन टीम के खिलाड़ियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंद्र शर्मा ने सभी होनहार खिलाड़ियों को हार पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के सैंकड़ो विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। मझीण स्कूल टीम द्वारा हासिल इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि खेलकूद में विद्यालय के होनहार लगातार नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। हाल ही में संपन्न हुए अंडर-14 टूर्नामेंट में कबड्डी मुकाबले में मझीण स्कूल की टीम प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं। इसके साथ चैस में भी मझीण स्कूल की टीम विजेता रही हैं। 

    गर्ल्स अंडर-19 जोनल कबडडी मुकाबले में मझीण स्कूल की छात्राएं दूसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य ने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय में बेहतर शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए विद्यालय स्तर पर मूलभूत सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को अच्छी सुविधा मिल सकें। 

    इस उपलब्धि के लिए भी उन्होंने समस्त स्कूल स्टाफ, खिलाड़ियों सहित डीपीई सुदर्शन मोहन व पीईटी सुनील कुमार को भी बधाई दी। इस मौके पर समस्त विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहा।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather