Breaking News

  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 233 पदों पर शुरू की भर्ती, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • कांगड़ा जिला में निजी क्षेत्र में बंपर भर्ती, 1200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

कांगड़ा वैली कार्निवाल-2025 : बब्बू मान के गीतों पर थिरके लोग, दर्शकों ने तालियों से किया स्वागत

ewn24 news choice of himachal 29 Dec,2025 9:16 pm


    एचपीटीडीसी के अध्यक्ष  आरएस बाली रहे मुख्य अतिथि


    धर्मशाला। कांगड़ा वैली कार्निवाल-2025 के छठे दिन आयोजित पंजाबी स्टार नाइट में प्रसिद्ध पंजाबी गायक बब्बू मान ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही बब्बू मान मंच पर आए, हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। उनके लोकप्रिय और भावनात्मक गीतों पर युवाओं सहित सभी वर्गों के लोग देर रात तक झूमते नजर आए। पूरा परिसर संगीत, रोशनी और उल्लास के रंग में रंगा रहा।

    इस भव्य सांस्कृतिक संध्या में आर.एस. बाली मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या पर सूची, रोहित वोहरा और वर्षा कटोच की प्रस्तुतियों को भी खूब सराहना मिली। इसके अलावा, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

    IGMC प्रकरण की दोबारा होगी जांच, सीएम सुक्खू ने नई समिति गठित करने के दिए निर्देश



    दिन में स्वंय सहायता समूहों की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
     
    इस अवसर पर एचपीटीडीसी के अध्यक्ष (कैबिनेट रैंक)  आरएस बाली ने इस अवसर पर बब्बू मान को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रदेश और जिला के लिए आज एक विशेष दिन है। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव न केवल मनोरंजन प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ावा देते हैं।


    जवाली विधानसभा क्षेत्र की ये सड़क खस्ताहाल, लोगों का पैदल चलना भी हुआ मुश्किल


    उन्होंने कहा कि  कांगड़ा वैली कार्निवाल जैसे आयोजन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक-कला और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम हैं।आरएस बाली ने कहा कि संगीत और संस्कृति लोगों को जोड़ने का काम करती है और युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवाल के माध्यम से कलाकारों को बड़ा मंच मिल रहा है, जिससे उन्हें  अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

    इस अवसर पर उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा, धर्मशाला नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा, पूर्व मेयर देवेन्द्र जग्गी, धर्मशाला से पूर्व में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे विजय इंद्र कर्ण, पूर्व विधायक सुरेन्द्र काकू, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा सहित गणमान्य उपस्थित थे।



    कांगड़ा : होटल के कमरे में छापा, चिट्टे के साथ पकड़ा पालमपुर का युवक




    इंदौरा : पिकअप में ले जा रहा था अवैध खैर की लकड़ी, चालक गिरफ्तार 




    कांगड़ा : होटल के कमरे में छापा, चिट्टे के साथ पकड़ा पालमपुर का युवक





    ज्वालाजी : HPVHA में ORW पदों के लिए भर्ती, 6 जनवरी को इंटरव्यू




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 





Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather