Breaking News

  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, जानें कब होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • नूरपुर : नडाई में ओटी टेक्नीशियन पर हमला, जाती सूचक शब्द कहे-पीड़ित परिवार से मिले एससी आयोग सदस्य

कांगड़ा कार्निवाल : बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी के नाम रही दूसरी संध्या, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

ewn24 news choice of himachal 25 Dec,2025 10:18 pm


    तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी रहे मुख्य अतिथि


    धर्मशाला। कांगड़ा कार्निवाल 2025 की दूसरी संध्या बॉलीवुड संगीत के नाम रही। प्रसिद्ध बालीवुड गायक अंकित तिवारी की सजीव और भावपूर्ण गायकी ने कार्निवाल पंडाल में मौजूद हजारों दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। जैसे ही अंकित तिवारी ने मंच संभाला, पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। उनके सुपरहिट गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए और देर रात तक संगीत का जादू छाया रहा।


    ऊना में 8वीं, 10वीं, 12वीं, एमबीए और स्नातक पास युवाओं के लिए नौकरी-इस दिन इंटरव्यू 



    इस भव्य सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश सरकार के माननीय तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांगड़ा कार्निवाल जिला कांगड़ा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।


    नूरपुर : फोलिक एसिड टेबलेट खाकर निजी स्कूल के पांच छात्र बीमार, भेजने पड़े अस्पताल



    उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि पर्यटन को भी नई दिशा मिलती है, जिससे क्षेत्र की आर्थिकी को मजबूती मिलती है। दूसरी संध्या के दौरान बॉलीवुड संगीत के साथ-साथ विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 

    इसके अतिरिक्त अन्य कलाकारों की एनजेडसीसी द्वारा प्रस्तुतियों को भी दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और हर आयु वर्ग के लोगों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया।


    मंडी : अवैध मछली आखेट पर कड़ी कार्रवाई, 3000 रुपए का जुर्माना वसूला  



    उल्लेखनीय है कि कांगड़ा कार्निवाल 2025 के अंतर्गत आगामी दिनों में भी सांस्कृतिक संध्याएं, खेल प्रतियोगिताएं, साहित्यिक आयोजन और अन्य मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनसे कार्निवाल का उत्साह लगातार बना रहेगा और कांगड़ा की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक मजबूती मिलेगी। 

    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, हिमाचल कृषि बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी, उपायुक्त हेम राज बैरवा, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, एडीएम शिल्पी बेक्टा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए भानू प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 










Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather