Breaking News

  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

किरण गुलेरी बोलीं-जनता के सवाल और विपक्ष की एकजुटता से डरी मोदी सरकार

ewn24 news choice of himachal 09 Oct,2026 7:01 pm



    आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार


    हरिपुर। हिमाचल कांग्रेस कमेटी की राज्य प्रवक्ता किरण गुलेरी ने कहा कि जनता के 'वोट की सुरक्षा' की मांग करने पर दिल्ली में लोकतंत्र का चीरहरण और विपक्ष की आवाज पर पुलिसिया दमन निंदनीय है।  देश की राजधानी दिल्ली में जो हुआ, वह स्वतंत्र भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है। 

     नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी और इंडिया (INDIA) गठबंधन के सांसद देश की जनता के 'वोट की सुरक्षा' और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे।

     सरकार ने जबरन पुलिस बल के दम पर इस शांतिपूर्ण मार्च को रोका और 9 घंटे तक शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठे सांसदों को घसीटकर हिरासत में लिया गया।  इससे यह पता चलता है कि सरकार जनता के सवालों और विपक्ष की एकजुटता से कितनी डरी हुई है। 

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और  मतदाता सूचियों में हो रही हेराफेरी के खिलाफ आवाज उठाना हर नागरिक और जनप्रतिनिधियों का संवैधानिक अधिकार है। 

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस दमनकारी कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है। लाठियों, बैरिकेड्स और पुलिस वैन के दम पर सत्य और जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।  यह लड़ाई संसद से लेकर सड़क तक और मजबूती से जारी रहेगी।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather