Breaking News

  • HPRCA : टीजीटी आर्ट्स का फाइनल परिणाम घोषित, 414 उम्मीदवारों का हुआ चयन
  • रजोल-धनोटू लिंक रोड पर निर्माण कार्य : 16 से 30 जून तक सभी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने SET-2026 की अस्थाई उत्तर कुंजी की जारी-यहां देखें
  • भोरंज आंगनवाड़ी भर्ती : कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए 27 जून तक करें आवेदन
  • अब मोबाइल ऐप व ई-मेल पर मिलेंगे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को विद्युत बिल
  • धन, वाहन, नौकरी व विवाह का प्रलोभन देकर किया जा रहा धर्मांतरण, पुलिस तक पहुंचा मामला
  • 1 किलो 210 ग्राम चरस तस्करी मामला : 'बैकवर्ड लिंकेज' से चौथी गिरफ्तारी, चंबा निवासी दबोचा
  • धर्मशाला : मन्दल फीडर के तहत इन क्षेत्रों में 10 जून को बंद रहेगी बिजली
  • हमीरपुर रोजगार मेला : 11 जून को 445 पदों पर सीधी भर्ती, 24 हजार तक मिलेगा वेतन
  • जून में अब तक कांगड़ा और चंबा में 10 बार कांपी धरती, 5.0 का लगा बड़ा झटका

HPRCA : टीजीटी आर्ट्स का फाइनल परिणाम घोषित, 414 उम्मीदवारों का हुआ चयन

ewn24 news choice of himachal 10 Jun,2026 3:02 pm


    38,220 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी


    हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (आर्ट्स) के 425 पदों (ट्रेनी) को भरने के लिए पोस्ट कोड-25001 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

    आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 44,155 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 38,220 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 664 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।

    16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक और एक जून को दस्तावेजों की जांच के बाद 414 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के 2 और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के 7 पद खाली रह गए हैं।

    न्यायालय में मामला लंबित होने के कारण सामान्य श्रेणी के भी 2 पद भी फिलहाल खाली रखे गए हैं। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

    result.pdf 8.41 MB

    हिमाचल में 1400 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती को मंजूरी, कैबिनेट के फैसले जानें विस्तार से  



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 






Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather