Breaking News

  • रजोल-धनोटू लिंक रोड पर निर्माण कार्य : 16 से 30 जून तक सभी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने SET-2026 की अस्थाई उत्तर कुंजी की जारी-यहां देखें
  • भोरंज आंगनवाड़ी भर्ती : कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए 27 जून तक करें आवेदन
  • अब मोबाइल ऐप व ई-मेल पर मिलेंगे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को विद्युत बिल
  • धन, वाहन, नौकरी व विवाह का प्रलोभन देकर किया जा रहा धर्मांतरण, पुलिस तक पहुंचा मामला
  • 1 किलो 210 ग्राम चरस तस्करी मामला : 'बैकवर्ड लिंकेज' से चौथी गिरफ्तारी, चंबा निवासी दबोचा
  • धर्मशाला : मन्दल फीडर के तहत इन क्षेत्रों में 10 जून को बंद रहेगी बिजली
  • हमीरपुर रोजगार मेला : 11 जून को 445 पदों पर सीधी भर्ती, 24 हजार तक मिलेगा वेतन
  • जून में अब तक कांगड़ा और चंबा में 10 बार कांपी धरती, 5.0 का लगा बड़ा झटका
  • देहरा : खेत में काम कर रही महिला पर कृषि यंत्र से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में टांडा रेफर

UAE में फैक्ट्री सहायक, जनरल हेल्पर की नौकरी, हिमाचल के युवा इस लिंक पर करें क्लिक

ewn24 news choice of himachal 08 Jun,2026 6:02 pm



    किंगस्टन होल्डिंग कंपनी में भरे जाएंगे ये पद


    मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित प्रतिष्ठित कंपनी किंगस्टन होल्डिंग में फैक्ट्री सहायक/जनरल हेल्पर के पदों के लिए भर्ती की जा रही है। 

    जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है तथा सामान्य अंग्रेजी का ज्ञान आवश्यक है। इन पदों के लिए केवल पुरुष आवेदक (फ्रेशर/अनुभवी) आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 21 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा वैध पासपोर्ट अनिवार्य है।


    हिमाचल में 1400 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती को मंजूरी, कैबिनेट के फैसले जानें विस्तार से 



    उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 1375 दिरहम प्रतिमाह आय प्राप्त होगी, जिसमें 1075 दिरहम मासिक वेतन तथा प्रतिदिन 3 घंटे के ओवरटाइम से लगभग 300 दिरहम अतिरिक्त आय शामिल है।  भारतीय रुपये के हिसाब से लगभग 35,681 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा आवास, कंपनी की नीति के अनुसार मेडिकल बीमा, प्रत्येक दो वर्ष में एक बार हवाई टिकट तथा दुबई श्रम कानून के अनुसार ग्रेच्युटी की सुविधा प्रदान की जाएगी।


    हिमाचल के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने का अनुमान 



    उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित निर्धारित शुल्क 35,400/- + GST (30,000 रुपए सर्विस चार्ज + 5,400/- 18% GST एवं 1,500 रुपए मेडिकल शुल्क) का भुगतान करना होगा।

    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी दिए गए इस लिंक  https://forms.gle/kEN8BYQJBHfSxuqE7  पर क्लिक कर सकते हैं। 

    उन्होंने बताया कि वैध पासपोर्ट के बिना उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

    केवल वही उम्मीदवार आवेदन करें जो यात्रा करने और एक माह के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के इच्छुक हों। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक आवेदक इसका लाभ उठाएं।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 






Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather