Breaking News

  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
  • सोलन : हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी विश्वविद्यालय का छात्र-IGMC रेफर
  • पालमपुर में फिर आई सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, इस बार भरे जाएंगे 120 पद
  • ITI मंडी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव : 26,500 रुपए तक वेतन के साथ मिलेगी कई सुविधाएं
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के पदों पर भर्ती, घुमारवीं में 17 को इंटरव्यू
  • HPRCA : अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 808 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
  • कांगड़ा जिला के लिए फिर आ गई सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती

फेक अधिसूचना वायरल करने पर दर्ज होगी FIR, जिलाधीश शिमला ने SP को दिए निर्देश

ewn24 news choice of himachal 02 Sep,2025 8:57 pm


    शिमला। जिलाधीश अनुपम कश्यप ने 3 सितम्बर 2025 को जिला के शिक्षण संस्थानों को लेकर फेक अधिसूचना वायरल करने पर एफआईआर करने के आदेश जारी किए हैं।


    कुल्लू : भूस्खलन की चपेट में आए दो लोग, महिला की गई जान-पुरुष गंभीर


    जिलाधीश अनुपम कश्यप ने कहा कि पत्र संख्या 813 का जिक्र करते हुए जिस अधिसूचना में शिक्षण संस्थानों में 3 सितम्बर 2025 को अवकाश घोषित दर्शाया गया था,वह पूर्ण रूप से फेक है। 

    जिलाधीश कार्यालय से पत्र संख्या 813 से थली ब्रिज के मरम्मत के बारे में आधिकारिक रूप से जारी हुआ है। ऐसे में शरारती तत्वों ने फेक अधिसूचना जारी करके अफवाह फैलाई है जोकि आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के नियमों के खिलाफ है।


    सोलन में बरसी आफत की बारिश : भारी बारिश में गिरा मकान, महिला की गई जान


    उन्होंने स्पष्ट किया कि 03 सितंबर को जिला के शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गये हैं परंतु कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुराने निर्देशों से छेड़छाड़ करके 03 सितंबर को शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेशों के रूप में दर्शाया गया है और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।


    आनी : ताश के पत्तों की तरह ढह गया भवन, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे होश



    उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक शिमला को निर्देश दिए गए है कि फेक पत्र वायरल करने पर मामला दर्ज किया जाए और मामले की जांच की जाए। इस संबंध में जिलाधीश के निर्देशों पर अतिरिक्त ज़िला दण्डाधिकारी (क़ानून एवं व्यवस्था) के माध्यम से एसपी शिमला को पत्र लिखकर कार्यवाई के लिए अनुरोध किया गया है।

    उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा के समय आधिकारिक सूचनाएं DC Shimla के अधिकारिक पेज, District Disaster Management Authority Shimla, DPRO Shimla और DEOC Shimla के अधिकारिक Facebook पेज से ही प्राप्त करें। उन्होंने समस्त लोगों से अपील की है सूचनाएं शेयर करने से पहले वेरिफाई जरूर करें।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather