शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को होली का पावन पर्व पर मनाया।
मुख्यमंत्री ने माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक संजय अवस्थी, विधायक एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, मेयर सुरेंद्र चौहान, सहयोगी स्टाफ और बच्चों के साथ होली का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पावन पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में अपार खुशियां, सुख-समृद्धि और सफलता लेकर आए।