Breaking News

  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक
  • IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न
  • HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े

प्लेन में मरीज को आया हार्ट अटैक, हिमाचल के डॉक्टर दीपक पुरी ने बचाई जान

ewn24news choice of himachal 29 May,2023 9:09 pm

    समय पर कार्डियक मसाज सीपीआर देकर दिया जीवनदान

    शिमला। डॉक्टर को यूं ही भगवा का दर्जा नहीं दिया जाता। डॉक्टरों ने कितने ही लोगों के ऐसे समय पर जीवनदान दिया है जब उनका बचना लगभग नामुमकिन था। ऐसा ही एक मामला पेश आया टोक्यो से दिल्ली आ रहे प्लेन में।

    हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला से संबंधित सीनियर कार्डियक सर्जन डॉक्टर दीपक पुरी ने प्लेन में बिना किसी पर्याप्त मेडिकल संसाधनों के एक मरीज की जान बचा ली। मरीज को हार्ट अटैक आया था और डॉक्टर दीपक पुरी ने समय पर कार्डियक मसाज सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली।

    दरअसल, डॉक्टर पुरी टोक्यो में दो दिवसीय कार्डियो पर्सन वर्ल्ड हार्ट कांग्रेस का आयोजन कर टोक्यो से दिल्ली के लिए एयर इंडिया 307 की फ्लाइट में लौट रहे थे। इसी फ्लाइट में मौजूद एक 57 वर्षीय पैसेंजर को हार्ट अटैक आ गया। ये पता चलते ही डॉक्टर पुरी तुरंत आगे आए और फ्लाइट क्रू की मदद से कार्डियक मसाज सीपीआर देने के बाद मरीज को रिवाइव किया।

    डॉक्टर दीपक पुरी ने बताया कि व्यक्ति को हार्ट अटैक के कारण कार्डियक अरेस्ट हुआ और मरीज कुछ समय के लिए बिना पल्स और ब्रेन रिस्पॉन्स के मेडिकल रूप से मृत था। फ्लाइट समुद्र के ऊपर थी और निकटतम हवाई अड्डा कोलकाता 5 घंटे की दूरी पर था। ऐसे समय में मिनिमम रिससिटेशन रिसोर्सेज के साथ फ्लाइट में इतने लंबे समय तक रोगी को स्थिर रखना एक कठिन काम था।

    उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने कोलकाता में लैंडिंग के लिए विशेष अनुमति की व्यवस्था की और मरीज को निकटतम अस्पताल ले जाने के लिए एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की, जहां उसकी 100 प्रतिशत ब्लॉक लेफ्ट एंटीरियर डिसेंडिंग आर्टरी की तुरंत स्टेंटिंग की गई।

    डॉक्टर दीपक पुरी ने कहा कि यदि कार्डियक मसाज तुरंत शुरू नहीं किया जाता है तो 3 से 5 मिनट में परमानेंट ब्रेन डेथ हो जाती है। इस स्थिति में समय बहुत महत्वपूर्ण है। इसके बारे में सभी को जागरूक किया जाना चाहिए, ताकि कई अन्य लोगों की जान बचाई जा सके। डॉक्टर दीपक पुरी के इस सराहनीय कार्य के लिए ewn24 news उन्हें सलाम करता है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather