Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

बीड़-बिलिंग: अप्रैल में होगा पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप, रघुवीर बाली करेंगे आगाज

ewn24news choice of himachal 19 Mar,2023 1:06 am


    लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर होगा आयोजन

    बैजनाथ। मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने आज शनिवार को  कांगड़ा जिला के बीड़ में 5 अप्रैल से 9 अप्रैल 2023 तक आयोजित होने वाले पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप के संबंध में बैठक की अध्यक्षता की। किशोरी लाल ने कहा कि हिमाचल के कांगड़ा स्थित बैजनाथ के में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग में लंबे अंतराल के बाद अप्रैल माह में पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि बीड़ बिलिंग में एक बार फिर विश्वभर के मानव परिंदे हवा में उड़ते नजर आएंगे। सीपीएस ने कहा कि पैराग्लाडिंग से बैजनाथ क्षेत्र को विश्व में पहचान मिली है।

    डीजीपी संजय कुंडू ने मणिकर्ण का किया दौरा, बोले-जल्द पकड़ में होंगे आरोपी


    उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप में बैजनाथ में दुनिया भर के पैराग्लाइडर्स आएंगे। उन्होंने कहा कि इसके आयोजन से विश्वभर में हमारे क्षेत्र का नाम प्रसिद्ध होगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपना सहयोग दें।

    हिमाचल में बारिश-बर्फबारी जारी : 24 मार्च तक खराब रहेगा मौसम



    सीपीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विजन है कि कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप विकसित किया जाए। उनके इस विजन को साकार करने में यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने, विशेषकर जिले को साहसिक पर्यटन का हब बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग से संबंधित जो मुद्दे होंगे उन्हें सरकार के समक्ष रखा जाएगा।



    मुख्य संसदीय सचिव ने बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग स्कूल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सीपीएस ने कहा कि बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग स्कूल प्रशिक्षण देने वाला विश्व का पहला संस्थान होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां पैराग्लाइडर पायलटों के प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं क्षेत्र में पर्यटन को नए पंख लंगेगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पैराग्लाइडिंग स्कूल के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया जाएगा। इससे पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ने आदर्श बेकरी बैजनाथ की एक शाखा का शुभारंभ मझेरना रोड पपरोला में किया।



    इसके उपरांत बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा ने कहा कि पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप का शुभारंभ 5 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली करेंगे तथा समापन समारोह 9 अप्रैल को होगा। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न स्थानीय कलाकारों द्वारा अपनी स्थानीय संस्कृति को विश्व भर से आए मेहमानों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान एयरो और फ्लॉवर शो का भी आयोजन किया जाएगा।


    अनुराग शर्मा ने कहा कि बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व में दूसरे और एशिया में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से 125 पैराग्लाइडिंग के प्रतिभागी यहां पैराग्लाइडिंग करने के लिए आएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए अब तक 95 पैराग्लाइडिंग के पायलटों ने पंजीकरण करवा दिया है।




    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 





Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather