Breaking News

  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद

पालमपुर चोरी मामला : 60 घंटे बाद भी कांगड़ा पुलिस खाली हाथ-छानबीन जारी

ewn24news choice of himachal 11 May,2023 7:05 pm

    पालमपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के पालमपुर के घुग्गर क्षेत्र में सेवानिवृत्त कैप्टन के घर में सात लाख की चोरी के मामले में अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। चोरी की वारदात के करीब 60 घंटे बाद भी कांगड़ा पुलिस खाली हाथ है। हालांकि, पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज के रूप में बड़ा सुबूत है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि मामले में छानबीन जारी है। अब तक आरोपियों का पता नहीं लग पाया है।

    Breaking: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में नौकरी के लिए कर लें तैयारी

    बता दें कि 8 मई रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर  पालमपुर के चौकी रोड स्थित कॉलोनी में तीन युवक चोरी के इरादे से घर में घुसे। दरवाजा खोलकर घर के अंदर दाखिल हुए। करीब तीन घंटे घर में रहे। आरोपी युवकों ने करीब सात लाख  के गहने और नकदी की चोरी की है। पर आरोपी युवक सीसीटीवी कैमरे की नजर से नहीं बच पाए। सीसीटीवी में युवकों को घर के अंदर घुसते साफ देखा जा सकता है। हालांकि, आरोपी युवकों को सीसीटीवी कैमरे लगे होने का पता चला गया था। उन्होंने कैमरे से छेड़छाड़ करने की भी कोशिश की। इसके बावजूद आरोपी युवकों ने बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
    Kangra Breaking: नशे से मुक्ति होगी आसान, 8 अस्पतालों में 15 से शुरू होंगे क्लीनिक 

    जब चोरी की घटना हुई उस समय घर पर कोई नहीं था। सेवानिवृत्त कैप्टन सुभाष चंद सूद  परिवार सहित देहरा में अपने संबंधियों के यहां गए हुए थे।  परिवार के अनुसार चोर लगभग 12 तोले सोना, 2 लैपटॉप, 60000 नकद तथा अन्य सामान अपने साथ ले गए हैं।  सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति को घुग्घर नाला मंदिर के समीप एक बैग दिखा और पास ही कुछ दस्तावेज पड़े थे। पासपोर्ट से मोबाइल नंबर मिला और नंबर पर फोन कर सामान उस स्थान पर पड़ा होने की जानकारी दी।
    शिमला में वन मिनट ट्रैफिक प्लान लागू, 7 सेक्टर में बांटा शहर-पढ़ें खबर

    इस पर प्रभावित परिवार ने अपने संबंधी को इसकी सूचना दी। प्रभावित परिवार के परिचित रविंद्र सूद ने प्रभावित परिवार के घर जाकर पाया कि दरवाजा टूटा हुआ है तथा अंदर सामान बिखरा पड़ा है, जिस पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
    अगर आप में से कोई इन युवकों को पहचानता हो तो पुलिस स्टेशन पालमपुर में सूचना दे। इन चोरों की सूचना देने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा।
    Breaking: इन अभ्यर्थियों को लेकर कर्मचारी चयन आयोग का बड़ा फैसला-पढ़ें 




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather