Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

JEE Main-2024 के लिए करें आवेदन, दो सत्र में आयोजित की जाएगी परीक्षा

ewn24news choice of himachal 02 Nov,2023 7:05 pm

    30 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन करें

     

    नई दिल्ली। संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य-2024 (JEE Main 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 30 नवंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक होनी प्रस्तावित है। रिजल्ट 12 फरवरी तक घोषित किया जाएगा। जेईई (मुख्य) - 2024 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी,ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा।

    बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए यह निर्णय लिया गया है कि जेईई (मुख्य) - 2024 दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा।  सत्र 1 जनवरी 2024 और सत्र 2 अप्रैल 2024) रहेगा। जेईई (मुख्य) - 2024 में अभ्यर्थी 2024 के दो सत्रों (सत्र 1 और सत्र 2) के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।

    अगर अभ्यर्थी केवल सत्र 1 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें वर्तमान आवेदन अवधि के दौरान केवल सत्र 1 के लिए परीक्षा शुल्क भुगतान करना होगा, और वे सत्र 2 (अप्रैल 2024) के लिए फिर से आवेदन करने का अवसर पाएंगे, जब सत्र 2 के लिए आवेदन खिड़की पुनः खोली जाएगी। इसकी सूचना अलग से जारी की जाएगी।

    पत्र, प्रारूप, समय, पात्रता और अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण देखें।

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/11/Notice_20231102101225.pdf"]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather