Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल ही नहीं बाहर के ठेकेदार भी ले सकेंगे सड़क के ठेके

ewn24news choice of himachal 18 Mar,2023 11:53 pm

    मेटलिंग व अपग्रेडेशन के लिए होंगे ग्लोबल टेंडर

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब सड़क बनाने के लिए ठेकेदार को दो से अधिक टेंडर नहीं मिलेंगे। अब ग्लोबल टेंडर के जरिए बाहर के ठेकेदार भी हिमाचल में सड़क की मेटलिंग व अपग्रेडेशन का टेंडर ले सकेंगे। यह बात पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही है।

    विक्रमादित्य सिंह ने सचिवालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहा है कि हिमाचल में एक ठेकेदार कई ठेके ले लेता है जिसकी वजह से काम लटक जाते हैं। जिसको देखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया है कि एक ठेकेदार को दो से अधिक ठेके नहीं दिए जाएंगे और जो ठेकेदार अच्छा काम करेगा व काम पूरा कर लेगा तभी आगे का कार्य सौंपा जाएगा।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में अब नई मेटलिंग और अपग्रेडेशन का कार्य शुरू होगा। इसके लिए सर्कल वाइज क्लस्टर बनाए जाएंगे, जो भी कार्य होगा ग्लोबिंग टेंडरिंग के हिसाब से होगा। फोरलेन के लिए एनएचएआई द्वारा ग्लोबल टेंडर लगाए जाते हैं। इस प्रक्रिया को प्रदेश के अंदर भी लागू किया जाएगा। इससे विश्व या देशभर से कोई भी टेंडर में भाग ले सकता है। इसका मकसद बाहर की बढ़िया तकनीक का प्रयोग किए जाना और काम समय पर पूरा करना है। साथ ही पारदर्शिता भी रहेगी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी चर्चा की है।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल में 69 नेशनल हाईवे की बात करने वाली बीजेपी का झूठ सामने आ गया है। क्योंकि हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्र ने 69 नहीं बल्कि नो हाईवे दिए हैं। उनको भी अभी मंजूरी नहीं मिली है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि बजट में सड़कों के निर्माण व रखरखाव के लिए 1,350 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। इसमें 1,060 किलोमीटर नई सड़कें बनाई जाएगी।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather