Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

उत्तराखंड में बिना नशे वाले भांग के पौधे की होती है खेती, कुल्लू में भी पाया जाता

ewn24news choice of himachal 21 May,2023 9:42 pm

    खेती लीगल करने के लिए उत्तराखंड गई टीम ने किया खुलासा

     

    शिमला। उत्तराखंड में बिना नशे वाले भांग के पौधे की खेती होती है। यह पौधा कुल्लू में भी पाया जाता है। लोकल भाषा में इसे बिजाया कहा जाता है। इस पौधे का औषधी के रूप में प्रयोग तो होता ही है, वहीं इसके रेशे से कुर्ते और जैकेट भी बनाई जाती है।

    इस भांग के पौधे की ऊंचाई 6 फीट तक होती है। इस बात का खुलासा हिमाचल में भांग की खेती को लीगल करने के पहलुओं का अध्ययन करने के लिए बनाई कमेटी के निरीक्षण के दौरान हुआ है।
    हिमाचल में भांग की खेती लीगल करने का मामला, उत्तराखंड पहुंची कमेटी

    बता दें कि हिमाचल में सरकार ने भांग की खेती लीगल करने की कवायद शुरू की है। इसके लिए बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक डॉ. हंस राज, डॉ. जनक राज और पूर्ण चंद कमेटी के सदस्य हैं। कमेटी को इसी माह रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है।

    रिपोर्ट सौंपने से पहले कमेटी अध्यक्ष जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में उत्तराखंड पहुंची है। कमेटी के सदस्यों के साथ शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौजूद रहे। कमेटी के सदस्यों सहित अन्य ने आज उत्तराखंड के देहरादून में एक खेत में जाकर भांग की खेती का अवलोकन किया और तमाम पहलू जाने।
    हिमाचल : HAS और HPS के पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल

     

    दिलचस्प बात यह है कि कमेटी के सदस्य कुल्लू के विधायक व सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने इस दौरान भांग के रेशे से बनी जैकेट पहनी थी। खेत का अवलोकन करने पहुंची टीम के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने भांग के रेशे का कुर्ता पहना हुआ था।

    सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि यह बिना नशे की खेती है। इससे कैंसर आदि बहुत सी दवाइयां बनती हैं। हिमाचल में भांग की खेती को लीगल करने के लिए बहुत बड़ी पहल शुरू की गई है।
    हिमाचल जॉब : रेलवे गेटकीपर के भरे जाएंगे 300 पद, हमीरपुर में होगी भर्ती रैली

     

    इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। जो लोग नशे में फंस रहे हैं उन्हें एक विकल्प मिलेगा। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने खेत में भांग के पौधे का अवलोकन करने के बाद कहा कि कुल्लू में भी ऐसा पौधा होता है।

    लोकल भाषा में इसे बिजया कहते हैं। इसमें नशा नहीं होता है। यह नशा मुक्त पौधा है। इसे नशीली खेती नहीं कहा जा सकता है। इसका रेशा भी काम आता है। तना भी काम में आता है और भभूत भी काम में आती है। यह इंडस्ट्रियल हेम्प है।
    आयोग ने 1,600 पदों पर शुरू की भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू-जल्द करें 

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन नियम 63 के तहत भांग की खेती को लीगल करने को लेकर चर्चा लाई गई थी। द्रंग से भाजपा विधायक पूर्ण चंद ने सदन में इसकी चर्चा लाई थी।

    विधानसभा सदस्यों ने भांग के औषधीय गुणों का हवाला देते हुए इसे लीगल करने की मांग उठाई थी, जिसके बाद सरकार ने इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन करने का ऐलान किया था। इसके बाद कमेटी का गठन किया गया। कमेटी को इसी माह रिपोर्ट सौंपनी है। रिपोर्ट सौंपने से पहले टीम उत्तराखंड पहुंची है।


    हिमाचल जॉब : रेलवे गेटकीपर के भरे जाएंगे 300 पद, हमीरपुर में होगी भर्ती रैली




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather