Breaking News

  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा
  • सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क की बदहाली : 5 अगस्त को लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे ग्रामीण
  • नूरपुर में 'एंटी-चिट्टा अभियान : नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, कोटपा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
  • हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर बड़ा फैसला, एक प्लान तैयार
  • HPPSC ने SET-2026 का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें

नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया बोले - पक्ष और विपक्ष को साथ लेकर चलेंगे

ewn24news choice of himachal 05 Jan,2023 11:37 pm

    तपोवन। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को हिमाचल विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उन्हें अध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी मिली है उसके लिए वह सदन के नेता, नेता विपक्ष और तमाम सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं।

    हिमाचल विधानसभा सदस्यों के साथ राज्यपाल 

    कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदस्यों ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है उसके अनुरूप सदन में कार्रवाई करेंगे और सदन की कार्रवाई को चलाएंगे। पठानिया ने कहा कि सदन की कार्यवाही नियमों के पालन और नियमों के अनुरूप ही की जाएगी और साथ ही उनका प्रयास रहेगा कि सभी सदस्यों को उनके विधानसभा से संबंधित मुद्दों को उठाने के लिए पर्याप्त समय दिया जा सके।

    पठानिया ने कहा कि सदन में कोई झगड़ा ना हो इसके प्रयास किए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता पक्ष को समय की अधिक आवश्यकता होती है क्योंकि सत्ता पक्ष पर लोगों की भावनाओं का अधिक दबाव होता है। उन्होंने कहा कि वह पक्ष और विपक्ष को साथ लेकर चलेंगे और सार्थक चर्चा के लिए जो भी कदम उठाने की आवश्यकता होगी वह उठाए जाएंगे।
    हिमाचल स्वास्थ्य समिति के 2,400 कर्मियों को सरकार से आस-होगा उजाला 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather