Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

हिमाचल: एनडीआरएफ इंस्पेक्टर का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

ewn24news choice of himachal 17 Dec,2022 9:27 pm

    पटना स्थित 9वीं बटालियन में तैनात थे हंसराज

    हमीरपुर। एनडीआरएफ की नौंवीं बटालियन पटना में इंस्पेक्टर (रेडियो ऑपरेटर) के पद पर तैनात जिला हमीरपुर के गांव बलेटा कलां के हंसराज शर्मा का कैंसर से देहावसान हो गया। उनका नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित एक्शन कैंसर अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार को गांव बलेटा कलां के श्मशान घाट पर उनका पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    सेवानिवृत IAS गोपाल शर्मा होंगे सीएम सुक्खू के OSD, अधिसूचना जारी

    31 दिसंबर 1968 को जन्मे हंसराज शर्मा 31 अगस्त 1987 को सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हुए थे। 23 जून 2016 को वह डेपुटेशन पर एनडीआरएफ में चले गए थे और नौंवीं बटालियन पटना में तैनात थे। कैंसर से पीड़ित हंसराज शर्मा का पिछले काफी समय से उपचार चल रहा था।

    उनके देहावसान की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग के अधिकारी और कांगड़ा जिले के जसूर में स्थित एनडीआरएफ की 14वीं बटालियन की एक टुकड़ी सहायक कमांडेंट (जीडी) अनिल मुदगिल की अगुवाई में हमीरपुर जिले के गांव बलेटा कलां के लिए रवाना हो गई। एनडीआरएफ की इस टुकड़ी ने सैन्य सम्मान के साथ हंसराज शर्मा को अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather