Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कांगड़ा: वोटों की गिनती को तैयारियां तेज, एक हजार कर्मी देंगे सेवाएं

ewn24news choice of himachal 29 Nov,2022 1:16 am

    जिला प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियां तेज

    धर्मशाला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के नतीजों को 9 दिन ही शेष बचे हैं। हिमाचल विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2022  को लेकर वोटों की गिनती 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे आरंभ होगी। कांगड़ा जिले में मतगणना को लेकर पुख्ता प्रबंध करने को प्रशासन ने कमर कस ली है। मतों की गिनती से जुड़ी तैयारियों को लेकर कवायद और तेज की गई है।

    इसी कड़ी में डीसी कार्यालय सभागार में सोमवार को जिले के सभी निर्वाचन अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया और मतगणना केंद्रों की समुचित व्यवस्था समेत मतों की गिनती से जुड़े सभी इंतजामों को लेकर
    अहम दिशा-निर्देश दिए।

    उन्होंने निर्देश दिए कि मतों की गिनती के लिए 5 दिसंबर तक मतगणना केंद्र पूरी तरह तैयार कर लें।
    वोटों की गिनती की संपूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो।
    सभी अधिकारी चुनाव आयोग की मतगणना से जुड़ी नियमावली को ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी तरह की दुविधा न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना के लिए जिले में करीब 1,000 कर्मियों की सेवाएं ली जाएंगी। मतगणना कर्मियों के लिए पहली रिहर्सल 3 दिसंबर को रखी गई है।

    उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान केवल अधिकृत लोगों को ही मतगणना स्थल के अंदर जाने की अनुमति होगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।
    डॉ. निपुण जिंदल ने कार्यशाला में अधिकारियों द्वारा मतगणना प्रबंधों को लेकर पूछे सवालों के जवाब देकर शंका समाधान भी किया।

    इससे पहले निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव आयोग द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित प्रशिक्षण सत्र में भाग लेकर मतगणना प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

    कार्यशाला में एडीएम रोहित राठौर, एएसपी बद्री सिंह और पुनीत रघु,जिले के सभी 15 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारी, मतगणना केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी और निर्वाचन विभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदार संजय कपूर सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather