Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

सोलन-मिनस मार्ग पर भूस्खलन, कसौली के पास दोची में कई मकान क्षतिग्रस्त

ewn24news choice of himachal 08 Jul,2023 8:46 pm








    राजगढ़/सोलन। हिमाचल में शनिवार सुबह से ही भारी बारिश अलग-अलग स्थानों पर कहर ढा रही है। सिरमौर जिला में सोलन-मिनस सड़क मार्ग राजगढ़ के पास भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    उधर, सोलन जिला में कसौली के नजदीक दोची में भूस्खलन के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। सड़क टूटने से कई गांवों का सड़क संपर्क कसौली से कट गया है।
    सिरमौर : बछड़ा काटने के मामले में दो लोग गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी

    गौर हो कि हिमाचल में मानसून सीजन में 24 जून से 7 जुलाई तक 14 दिन में 43 लोगों की मौत हुई है। साथ ही उनासी लोग घायल हुए हैं। दो पक्के और 8 कच्चे घर पूरी तरह और 10 पक्के और 41 कच्चे घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही 7 दुकानों को नुकसान पहुंचा है। 33 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।
    हिमाचल : 14 दिन में बरसात का कहर, 43 की गई जान-करोड़ों रुपए का हुआ नुकसान

    मानसून में 14 दिन में अब तक 35 हजार 205.83 (तिरासी) लाख रुपए की चपत लगी है। जल शक्ति विभाग को 127.20 करोड़, पीडब्ल्यूडी को 193.62 करोड़, बिजली बोर्ड को 0.92 (बानवे) करोड़, बागवानी विभाग को 26.22 करोड़ और शहरी विभाग 0.38 करोड़ रुपए की चपत लगी है।









    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ












Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather