Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

कुल्लू : शाकटी, मरोड़ गांव में हेलीकॉप्टर से पहुंचाई 1 टन खाद्य सामग्री, शेंशर में भी की ड्रॉप

ewn24news choice of himachal 20 Jul,2023 4:22 am

    डीसी आशुतोष गर्ग ने दी जानकारी

     

    कुल्लू। जिला प्रशासन कुल्लू बुधवार को बंजार उपमंडल के दूरस्थ गाड़पारली पंचायत के आपदा प्रभावित शाकटी, मरोड़ गांव में खाद्य सामग्री पहुंचाने में सफल रहा।
    यह जानकारी डीसी आशुतोष गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि वायु सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से ज़िले के गाड़पारली पंचायत के आपदा प्रभावित सबसे दूरस्थ गावों शाकटी व मरोड़ में 1 टन खाद्य सामग्री ड्रॉप की गई।
    यह गांव भारी वर्षा के चलते ग्राम पंचायत गाड़ा पारली के अन्य गावों से पूरी तरह से कट चुके थे।
    हिमाचल : भर्तियों से जुड़ी याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज, पढ़ें विस्तार से

    उन्होंने बताया कि वायु सेना के हेलीकॉप्टर के द्वारा शेंशर में भी आज कुछ आवश्यक खाद्य सामग्री ड्रॉप की गई, जो देहूरीधार पंचायत सहित गाड़ा पारली की आठ उचित मूल्य की दुकानों को भेजी जाएगी।
    वीरवार को भी वायुसेना का हेलीकॉप्टर शेंशर में खाद्य सामग्री पहुंचाएगा, ताकि क्षेत्र के निवासियों को खाद्य सामग्री की समस्या से न जूझना पड़े।
    उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन पिछले 1 सप्ताह से आपदा प्रभावित शाकटी, मरोड़ व शेंशर गांव में राहत सामग्री पहुंचाने का प्रयास कर रहा था, परंतु विपरीत मौसम की परिस्थितियों के चलते यहां राहत सामग्री पहुंचाने में भारी कठिनाई आ रही थी।
    शिमला : धमाके के समय रेस्टोरेंट में हो रहा था मरम्मत कार्य, जांच करेगी SIT




     



    डीसी ने बताया कि बुधवार को मौसम साफ रहने के चलते जिला प्रशासन वायु सेना के हेलीकॉप्टर से इन गांव में राहत सामग्री पहुंचाने में सफल हो गया।उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गत दिवस गांव के लिए प्रशासन व होमगार्ड का एक दल भेजा गया है, जो यहां राहत व पुनर्वास कार्यों में लोगों का सहयोग करेगा।

    बता दें कि भारी वर्षा के कारण जिले के सबसे दूरस्थ इन पंचायतों को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे तथा ये गांव शेष विश्व से कट चुके थे।
    हिमाचल बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले किया बड़ा बदलाव

     

    डीसी ने बताया कि सियुंड से शेंशर से निहारनी, मझान, दरेंचा, शुगाढ़ व शाकटी को जोड़ने वाले पुराने खच्चर मार्ग का मरम्मत कार्य आरंभ कर दिया गया है, जिसमें सियुड से लेकर निहारनी तक प्रशासन द्वारा तथा निहारनी से शाकटी तक रास्ते की मरम्मत वन विभाग द्वारा की जा रही है।



     


    हिमाचल बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले किया बड़ा बदलाव

     



     
    हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध, कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather