Breaking News

  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

कुल्लू: फर्नीचर हाउस से चोरी लकड़ी के 54 स्लीपर बरामद, मामले में दो लोग आरोपी

ewn24news choice of himachal 27 Apr,2023 5:45 am

    14 अप्रैल को पुलिस थाना आनी में दर्ज हुआ था केस

    कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिला में चोरी लकड़ी के स्लीपर पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। मामले में दो लोगों की संलिप्तता पाई गई है।
    बता दें कि पुलिस थाना आनी के अंतर्गत  14 अप्रैल 2023 को शिकायतकर्ता  गोकुल निवासी गांव व डाकघर सबाड़ तहसील आनी जिला कुल्लू हिप्र ने पुलिस थाना आनी में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके फर्नीचर हाउस के बाहर रखे दियार लकड़ी के  54 स्लीपर चोरी हो गए हैं, जिसकी शिकायत पर पुलिस थाना आनी में चोरी का अभियोग दर्ज हुआ।

    डीएसपी चंद्रशेखर कायथ (HPS) के अगुवाई में पुलिस ने चोरों और चोरी हुए 54 स्लीपर की तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास तथा सड़क के किनारे लगे सभी सीसीटीवी (CCTV) कैमरे खंगाले।  CCTV कैमरों की मदद से पुलिस ने चोरी हुए 54 स्लीपर नगाली कैंची के पास किराए के शटर से बरामद किए। चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी के रूप में हेमंत उर्फ  गोलू पुत्र अमर सिंह गांव चलोहन डाकघर कमांद तहसील आनी जिला कुल्लू और तेज राम पुत्र टिक्कम राम निवासी गांव पारलीदार  डाकघर कमांद तहसील आनी जिला कुल्लू की पहचान हुई है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather