Breaking News

  • डिजिटल पुलिसिंग में नूरपुर पुलिस का दबदबा : ICJS सर्च में हिमाचल में नंबर-वन
  • ओम साईं यूथ करियर डिफेंस अकादमी : 6 युवाओं का अग्निवीर GD में चयन, 4 ने विभिन्न रेजिमेंट्स में गाड़े झंडे
  • कांगड़ा में चुनावी बवाल : झिकली इच्छी पंचायत में प्रधानी के चुनाव नतीजे के बाद भारी हंगामा
  • HPRCA ने घोषित किया JOA (लाइब्रेरी) परीक्षा का परिणाम, इस दिन होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • हिमाचल : जाहलमा पुल डैमेज, पांगी और लाहौल घाटी की 14 पंचायतों का केलांग-मनाली से संपर्क टूटा
  • बंगोली पंचायत में शुभम चौधरी 28 साल की उम्र में चुने प्रधान, जिंदर उपप्रधान
  • ज्वालामुखी : सिहोरपांई पंचायत चुनाव में कांता देवी प्रधान और अनूप चौहान बने उप-प्रधान
  • बिलासपुर : गरामोड़ा फोरलेन पर कार से 3 किलो से अधिक चरस बरामद, मंडी के 5 तस्कर गिरफ्तार
  • कुल्लू : चुनावी ड्यूटी से गायब रहना पड़ा महंगा, पोलिंग ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी
  • बिलासपुर : ससुराल में दामाद पर ससुर और साले ने बरसाए डंडे, थप्पड़-मुक्कों से पीटकर किया लहूलुहान

चंबा : खड़ामुख-होली मार्ग बहाल, लैंडस्लाइड के कारण 24 घंटे से था बंद

ewn24news choice of himachal 27 Feb,2023 4:22 am

    भरमौर। जिला चंबा के भरमौर के खड़ामुख-होली मार्ग में हुए भूस्खलन के कारण 24 घंटों से बंद पड़े मार्ग को बहाल कर दिया गया है।  जिसके बाद अब वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से चल पड़ी है।




    बता दें कि बीते शनिवार को दोपहर बाद यहां पर एका एक पहाड़ी से भारी लैंडस्लाइड हुआ था। जिस कारण बड़ी-बड़ी चट्टानें रास्ते पर आ गिरी थी। सड़क मार्ग बंद होने के कारण होली तहसील की लगभग 15 पंचायतों का संपर्क दूसरी जगह से पूरी तरह कट गया था।


    बिलासपुर: घुमारवीं शहर में अब ट्रैफिक नियम तोड़े तो कटेगा ऑनलाइन चालान

     


    वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिन मौसम खराब रहेगा। लिहाजा लैंड स्लाइड की घटना को देखते हुए प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। बहरहाल क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन किसी खतरे का संकेत तो नहीं इसको लेकर भी तरह तरह की चर्चाएं लोगों के बीच हो रही है।



    लोगों का कहना है कि हाईड्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में की जा रही ब्लास्टिंग से पहाड़ खोखले हो चुके हैं। यहीं वजह है कि आए दिन क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाएं पिछले कुछ समय से सामने आ रही हैं।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather