Breaking News

  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

ewn24news choice of himachal 27 May,2023 5:55 pm

    शिमला। न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। शुक्रवार देर रात केंद्र सरकार ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति एए सैयद की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति राव को अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति देने की सिफारिश की थी। वर्तमान में वरिष्ठतम जज न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान बतौर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सेवाएं दे रहे हैं।

    सिरमौर : अग्निवीर पंकज चौहान पंचतत्व में विलीन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

    न्यायमूर्ति रामचंद्र राव का जन्म सात अगस्त, 1966 को हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने एलएलबी की उपाधि उस्मानिया विश्वविद्यालय से 1989 में की थी। इसके बाद कैंब्रिज विश्वविद्यालय से एलएलएम की उपाधि प्राप्त की हुई है। न्यायमूर्ति रामचंद्र राव को 29 जून, 2012 को कॉलेजियम ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया था।

    आंध्र प्रदेश का विभाजन होने पर उन्होंने तेलंगाना हाई कोर्ट का विकल्प चुना था। 12 अक्टूबर, 2021 को उनका तबादला पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट में किया गया था। न्यायाधीश के पद पर नियुक्त होने से पहले उन्होंने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में वकालत भी की।
    हिमाचल : स्कूलों में एडमिशन की डेट बढ़ी, नोटिफिकेशन जारी




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather