Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

जयराम बोले-OPS देना अच्छी बात, पर संस्थानों को बंद करना सही नहीं

ewn24news choice of himachal 23 Jan,2023 7:24 pm

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का कार्यभार संभाला

    शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का कार्यभार संभाला लिया है। जयराम ठाकुर ने पदभार संभालते ही सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष मुद्दों को लेकर सदन के बाहर व अंदर जोरदार तरीके से अपनी बात रखेगा। सरकार के एक महीने के कार्यकाल में प्रदेश में अव्यवस्था का आलम हो गया है।
    Breaking : भरवाईं-मुबारकपुर रोड पर मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

    जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार के निर्णय रद्द करने की जो शुरुआत की वो अच्छी शुरुआत नहीं है। आने वाले समय में पांच साल के फैसले भी रिव्यू किए जा सकते हैं। इस सरकार ने कुछ योजनाओं के नाम बदलने की शुरुआत की है। शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बोर्डिंग स्कूल की जो योजना शुरू की थी, उसका नाम बदलकर सरकार अब राजीव गांधी के नाम पर कर रही है, जो स्वस्थ परंपरा नहीं है। नाम बदलकर योजनाएं चलाने का चलन अच्छा नहीं है।
    कैप्टन विक्रम बत्रा सहित 21 परमवीरों के नाम पर अंडमान-निकोबार के 21 द्वीप

     

    उन्होंने कहा कि ओपीएस (OPS) देना अच्छी बात है, लेकिन इसके लिए संस्थानों को बंद करना सही नहीं है। डीजल की कीमतों में वृद्धि कर गरीबों पर महंगाई का बोझ डाला गया है। कोविड के बावजूद बीजेपी की सरकार ने पूर्व की कांग्रेस सरकार से कम कर्ज लिया। एक तरफ सरकार सरकारी खजाना खाली होने की बात कह रही है, दूसरी ओर 6 सीपीएस बनाए गए हैं और अन्य लोगों को भी कैबिनेट रैंक दिए जा रहे हैं।
    LIC में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में भरे जाएंगे 75 पद

     

    सीमेंट फैक्ट्री विवाद को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार का दायित्व है कि मामले को गंभीरता से ले और रास्ता निकाले, पहले की सरकारों ने भी मामले सुलझाए हैं। जब से यह सरकार सत्ता में आई है चारों ओर अव्यवस्था का आलम है। क्या ऐसी ही व्यवस्था परिवर्तन करने की बात मुख्यमंत्री कर रहे हैं, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। संस्थानों में तालों के बाद सीमेंट फैक्ट्री में ताले लग गए, यह सरकार तालों की सरकार बन कर रह गई है।
    CRPF एएसआई और हेड कांस्टेबल भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक 

     

    [embed]
    [/embed]




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather