Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल विस में गूंजा 'लोकतंत्र प्रहरी योजना' का मुद्दा-जयराम ने पूछा, क्यों की बंद

ewn24news choice of himachal 29 Mar,2023 8:47 pm

    सुक्खू बोले- बिल पर चर्चा के दौरान देंगे जवाब

    शिमला। आपातकाल के दौरान जेलों में गए लोगों की पेंशन योजना पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सरकार ने पिछली भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई "लोकतंत्र प्रहरी योजना" को बंद कर दिया गया है। इसका प्रश्न आज विधानसभा में लगा था। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने प्वाइंट ऑफ आर्डर के तहत इस मामले को उठाया और सरकार से पूछा कि लोकतंत्र प्रभारी योजना बंद क्यों की गई। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस को लेकर सदन में बिल लाया गया है, उस पर चर्चा के दौरान वह इसका जवाब देंगे।
    JEE Main 2023: फर्जी सूचनाओं को लेकर NTA का अलर्ट-बहकावे में न आएं

    पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोगों को जेलों में डाला गया। शांता कुमार को 19 महीने जेल में रखा गया। ऐसे लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने "लोकतंत्र प्रहरी योजना" शुरू की थी, जिसके तहत प्रदेश के 80 लोगों को 12,000 व  20,000 की पेंशन का प्रावधान किया था, जिसको सरकार ने बंद किया है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। यूपी व राजस्थान जैसे राज्यों में भी यह योजना चलाई जा रही है, लेकिन कांग्रेस का कहना गलत है कि केवल आरएसएस (RSS) के चुनिंदा लोगों को लाभ देने के लिए पूर्व भाजपा सरकार ने यह योजना शुरू की थी।
    चंडीगढ़ में पंजाब से सीएम मान से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, शानन परियोजना पर चर्चा


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather