Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हमीरपुर: रेलवे गेटकीपर, सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 500 पदों को होंगे इंटरव्यू

ewn24news choice of himachal 18 Apr,2023 3:10 am

     16,500 से 18,500 रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन




    हमीरपुर। गुजरात के रेलवे डिवीजन अहमदाबाद, भावनगर और राजकोट में गेटकीपरों, सुरक्षा गार्डों और सुपरवाइजरों के कुल 500 पदों को भरने के लिए चैकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 20 अप्रैल को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सैनिक विश्राम गृह हमीरपुर में थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी।
    Breaking : HAS मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, किसने की उत्तीर्ण, यहां पढ़ें लिस्ट




    जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि इस भर्ती में केवल थल सेना के भूतपूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं। 54 वर्ष तक की आयु के दसवीं पास भूतपूर्व सैनिक इन पदों के लिए पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि चयनित भूतपूर्व सैनिकों को 33 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। उन्हें प्रतिदिन 12 घंटे ड्यूटी देनी होगी और रहने एवं खाने की व्यवस्था खुद करनी होगी। वे महीने में चार साप्ताहिक अवकाश के हकदार होंगे।


    उपनिदेशक ने बताया कि इस भर्ती में भाग लेने के इच्छुक थल सेना के भूतपूर्व सैनिकों को अपने साथ डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, एक्स सर्विसमैन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसपी कार्यालय से जारी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, दसवीं की अंक तालिका, दस पासपोर्ट साइज फोटो और ट्रेनिंग एवं प्रशासनिक शुल्क के रूप में पांच हजार रुपये की राशि लानी होगी।

    इनके अलावा सिविल सिक्योरिटी गार्ड, डाटा एंट्री ऑपरेटर और ड्राइवर के पदों के लिए भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित सिविलियन उम्मीदवारों की भर्तियां भी की जाएंगी। इन पदों के लिए 20-35 वर्ष आयु वर्ग के युवा पात्र होंगे। उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 5 फुट 7 इंच और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होनी चाहिए।





    डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर डिप्लोमा और ड्राइवर के पद के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 16,500 से 18,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222334 पर संपर्क किया जा सकता है।




    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather