Breaking News

  • सिरमौर : पझौता के शावगा सहित कई इलाकों में ओलावृष्टि की मार, फसलें बर्बाद
  • नौहराधार : घंडूरी में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, खेत में मिले 560 पौधे
  • नौहराधार : घंडूरी में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, खेत में मिले 560 पौधे
  • आईटी की नौकरी छोड़ भाग सिंह ने चुना पुष्प उत्पादन, अब कमा रहे लाखों रुपए
  • नूरपुर : जल्द से जल्द पुलिस वेरिफिकेशन करवाएं प्रवासी वरना होगी सख्त कार्रवाई
  • जम्मू-कश्मीर : भारतीय सेना का ट्रक गहरी खाई में गिरा, तीन जवानों की गई जान
  • HPTDC के एमडी राजीव कुमार ने शूटिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल
  • धर्मशाला : देहरा, नगरोटा और नुरपुर के तहसीलदार सम्मानित
  • धर्मशाला IPL : पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का खेल बिगाड़ सकता है मौसम
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक की तिथि में बदलाव, लगातार दो दिन होगी

शिमला : छराबड़ा पहुंची प्रियंका गांधी, 3-4 दिन रुकने का प्लान

ewn24news choice of himachal 09 Mar,2023 11:54 pm

    हिमाचल में कांग्रेस को सत्ता दिलाने में रहा है बड़ा रोल

    शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को शिमला पहुंची। प्रियंका गांधी चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से शिमला पहुंची हैं। प्रियंका गांधी ने शिमला से लगभग 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा में अपना घर बना रखा है। यहां पर वह साल में 3 से 4 बार छुट्टियां बिताने आती हैं। बताया जा रहा है कि वह अगले 3 से 4 दिन शिमला के छराबड़ा में ही रुकेंगी।

    साल 2023 में वह पहली बार छराबड़ा पहुंची हैं। इससे पहले बीते साल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी 2 बार छराबड़ा पहुंची थीं। एक बार उनके साथ सोनिया गांधी भी 3 दिन यहीं रुकीं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू भी कल तक प्रियंका गांधी से मिलने छराबड़ा जा सकते हैं।

    शिमला : HRTC चालक की दबंगई, गाड़ी पर चढ़कर की तोड़फोड़, वीडियो वायरल

    बता दें कि हिमाचल में कांग्रेस को सत्ता दिलाने में प्रियंका गांधी का बड़ा रोल रहा है। उन्होंने बतौर स्टार प्रचारक प्रदेश में सोलन, मंडी, कांगड़ा, ऊना और सिरमौर में बड़ी चुनावी रैलियां की थी। उस दौरान राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर थे।
    IGMC को मिली नई ओपीडी व ट्रॉमा सेंटर, सीएम सुक्खू ने किया उद्घाटन

    सोनिया गांधी बीमार होने की वजह से प्रदेश में चुनाव प्रचार नहीं कर पाईं थी। इसलिए प्रियंका गांधी ने अकेले ही मोर्चा संभालकर रखा और कांग्रेस को सत्ता दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने सोलन के ठोडो ग्राउंड से परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली की शुरुआत की थी।

    शिमला : झंझीड़ी में तेंदुए की दहशत, घर के आंगन में घूमता आया नजर


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather