Breaking News

  • झंडूता : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जिला सम्मेलन, उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दे
  • मंडी : नेरचौक से पंडोह फोरलेन चार मील के पास 31 मई तक दो-दो घंटे रहेगा बंद
  • हिमाचल : अब कुल्लू डीसी ऑफिस में भी बम धमाके की धमकी, खाली करवाया
  • सोलन : भतीजे ने चाचा के मकान में लगा दी आग, गेहूं की फसल भी जलकर राख
  • कांगड़ा : टांडा में एक्स रे मशीन खराब, लगी लंबी कतारें-परेशान हुए लोग
  • शिमला : न्यू बस स्टैंड-टूटीकंडी मार्ग पर यातायात बहाल, पेड़ गिरने से था बंद
  • कांगड़ा : गगल पुलिस ने 53.84 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा नशा तस्कर, अमृतसर का रहने वाला
  • आधी रात को बनीखेत से जा रहे थे लाहड़, खाई में गिरी कार-दो ने गंवाई जान
  • हिमाचल : पर्यटकों की सेहत के साथ बढ़ेगा पर्यटन कारोबार, होटलों में योग की सुविधा
  • शिमला : न्यू बस स्टैंड-टूटीकंडी बाइफरकेशन मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, मार्ग बंद

सीमेंट विवाद सुलझाने में कड़े कदम उठाने से भी गुरेज़ नहीं करेगी सरकार: सीएम

ewn24news choice of himachal 14 Feb,2023 1:49 am

    अदानी प्रबंधन व ट्रांसपोर्टरों से बात कर बीच का रास्ता निकालने की हो रही कोशिश

    शिमला। करीब सप्ताह भर हिमाचल से बाहर रहने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला लौट आए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की। इसके अलावा मुख्यमंत्री गोवा से हिमाचल के राज्यपाल रहे राजेंद्रनाथ आर्लेकर के बेटे की शादी में भी शरीक हुए।

    शिमला में पत्रकारों से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की सीमेंट विवाद 2 महीने से चला आ रहा है और सरकार लगातार अदानी प्रबंधन व ट्रांसपोर्टरों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश रही है। विवाद अब ज्यादा लंबा नहीं चलने वाला है एक या दो दिन के भीतर विवाद को सुलझा लिया जाएगा।
    WPL 2023 : डेढ़ करोड़ में बिकीं हिमाचल की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर, RCB ने खरीदा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान उनकी पांच केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हुई है और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा और सहयोग की अपील की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले एक दो दिन में सीमेंट विवाद सुलझा लिया जाएगा क्योंकि सीमेंट विवाद के चलते प्रदेश के साथ-साथ ट्रांसपोर्टरों का भी घाटा हो रहा है। सरकार फिलहाल सीमेंट विवाद को सुलझाने में लगी हुई है। इसमें यदि अब कड़े कदम उठाने पड़े तो सरकार उससे भी गुरेज नहीं करेगी।

    हमीरपुर अधीनस्थ चयन आयोग के निलंबन पर मुख्यमंत्री ने कहा की इसको लेकर जांच चल रही है और यह भी निकल कर सामने आया है कि जो परीक्षाएं आयोग द्वारा ली गई हैं और जिनके परिणाम आने वाले हैं उनके पेपर भी लीक हुए हैं। सारी चीजों को देखते हुए सरकार मार्च अप्रैल माह में भर्तियों को बहाल कर देगी और भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी।
    शिमला : RBI ने लोगों को दी वित्तीय शिक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से भी किया सतर्क 

    इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के रोहडू की बेटी रेणुका ठाकुर को वूमेन प्रीमीयर लीग के लिए नीलामी पर बधाई दी और कहा कि हिमाचल प्रदेश की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।


    ">आज की ता
">जा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather