Breaking News

  • आईटी की नौकरी छोड़ भाग सिंह ने चुना पुष्प उत्पादन, अब कमा रहे लाखों रुपए
  • नूरपुर : जल्द से जल्द पुलिस वेरिफिकेशन करवाएं प्रवासी वरना होगी सख्त कार्रवाई
  • जम्मू-कश्मीर : भारतीय सेना का ट्रक गहरी खाई में गिरा, तीन जवानों की गई जान
  • HPTDC के एमडी राजीव कुमार ने शूटिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल
  • धर्मशाला : देहरा, नगरोटा और नुरपुर के तहसीलदार सम्मानित
  • धर्मशाला IPL : पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का खेल बिगाड़ सकता है मौसम
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक की तिथि में बदलाव, लगातार दो दिन होगी
  • बिलासपुर : बिगड़ी हालत में पहुंची महिला, डॉक्टर बोला-साढ़े नौ बजे के बाद होगा इलाज
  • रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने के पक्ष में नहीं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, क्या बोले जानें
  • राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के क्रमिक अनशन का 8वां दिन, सेवानिवृत्त शिक्षकों ने संभाली कमान

सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

ewn24news choice of himachal 03 Mar,2023 10:26 pm

    बुखार के कारण हुई हैं एडमिट

    नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 76 वर्षीय सोनिया गांधी बुखार के कारण गुरुवार को अस्पताल में भर्ती हुई हैं। फिलहाल सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है।

    हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ट्वीट कर सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा, 'दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'

    वहीं, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिखा, 'पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना प्राप्त हुई। हम ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'

    Breaking - हिमाचल कैबिनेट बैठक : 780 आशा वर्करों की होगी नियुक्ति, OPS पर भी चर्चा

    गौर हो कि इस साल यह दूसरी बार है, जब सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जनवरी में सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनिया गांधी 12 जून को सांस लेने में परेशानी के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पता चला कि उनके सांस की नली में फंगल इन्फेक्शन है।
    चौहान का तंज-नॉर्थ ईस्ट के चुनाव खत्म, केंद्र ने जारी की महंगाई की किस्त

    [embed]
    [/embed]



     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather