Breaking News

  • झंडूता : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जिला सम्मेलन, उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दे
  • मंडी : नेरचौक से पंडोह फोरलेन चार मील के पास 31 मई तक दो-दो घंटे रहेगा बंद
  • हिमाचल : अब कुल्लू डीसी ऑफिस में भी बम धमाके की धमकी, खाली करवाया
  • सोलन : भतीजे ने चाचा के मकान में लगा दी आग, गेहूं की फसल भी जलकर राख
  • कांगड़ा : टांडा में एक्स रे मशीन खराब, लगी लंबी कतारें-परेशान हुए लोग
  • शिमला : न्यू बस स्टैंड-टूटीकंडी मार्ग पर यातायात बहाल, पेड़ गिरने से था बंद
  • कांगड़ा : गगल पुलिस ने 53.84 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा नशा तस्कर, अमृतसर का रहने वाला
  • आधी रात को बनीखेत से जा रहे थे लाहड़, खाई में गिरी कार-दो ने गंवाई जान
  • हिमाचल : पर्यटकों की सेहत के साथ बढ़ेगा पर्यटन कारोबार, होटलों में योग की सुविधा
  • शिमला : न्यू बस स्टैंड-टूटीकंडी बाइफरकेशन मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, मार्ग बंद

बर्फबारी के बाद आफत: हिमाचल में 153 सड़कें नहीं हो पाईं बहाल-लाखों की चपत

ewn24news choice of himachal 14 Feb,2023 6:11 pm

    विंटर सीजन में अब तक 113 लोगों की गई जान

    शिमला। हिमाचल में बर्फबारी बंद 153 सड़कें अभी बहाल नहीं हो पाई हैं, साथ ही तीन नेशनल हाईवे भी बंद हैं। लाहौल स्पीति जिले में सबसे अधिक 139 रोड बंद हैं। लाहौल सब डिवीजन में 84, उदयपुर में 48 व स्पीति में 7 मार्ग अवरुद्ध हैं। नेशनल हाईवे 505 ग्राफू से लोसर और नेशनल हाईवे तीन दारचा समर सीजन 2023 तक ऑफिशियली क्लोज हैं।
    हिमाचल के 22वें गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला 18 फरवरी को लेंगे शपथ

    चंबा जिला में सात सड़कें बंद हैं। पांगी सब डिवीजन में 4, सलूणी में 2 व भरमौर में एक मार्ग पर वाहनों के पहिए थमे हैं। कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू में दो-दो सड़कें बंद पड़ी है। कांगड़ा जिला में धर्मशाला व कांगड़ा सब डिवीजन में एक-एक सड़क बंद है। पूह में दो, कुल्लू सब डिवीजन में दो व रोहतांग पास नेशनल हाईवे 03 व 305 अवरुद्ध पड़ा है। शिमला के डोडरा क्वार में एक मार्ग बंद है। बंद मार्गों को खोलने का काम जारी है।
    शिमला : RBI ने लोगों को दी वित्तीय शिक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से भी किया सतर्क 

    हिमाचल में 23 ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। पांगी में 18, स्पीति में चोर और डोडरा क्वार में एक बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़ा है। 10 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। लाहौल स्पीति में 6, चंबा में चार पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।
    HPSSC मामला: शिक्षा सचिव ने सौंपी रिपोर्ट, सुक्खू बोले-जल्द बहाल होंगी भर्तियां

    हिमाचल में विंटर सीजन में 1 जनवरी से लेकर अब तक 769.28 लाख के करीब चपत लग चुकी है। दो पक्के और 16 कच्चे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 9 पक्के और 11 कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा है। 10 दुकानों/ फैक्ट्री को भी नुकसान पहुंचा है।

    विंटर सीजन के दौरान 113 लोगों की जान गई है। सबसे अधिक सड़क हादसों में 71 लोगों ने दम तोड़ा है। शिमला में 14, सिरमौर में 11, मंडी में 10, ऊना में सात, सोलन में 6, चंबा व कांगड़ा में 5-5, बिलासपुर व कुल्लू में 4-4, हमीरपुर में 3 और किन्नौर जिला में दो की जान गई है। डूबने से 5 की मौत हुई है। आग लगने से 6 की मृत्यु हुई है। ऊना जिला के अंब क्षेत्र में प्रवासी परिवार के चार बच्चों की जलने से मौत हुई है। हमीरपुर व मंडी में 1-1 की जान गई है। हिमस्खलन से 2 की मृत्यु हुई है। पेड़/पहाड़ी से गिरने पर 24 लोगों की मौत हुई है।

    [embed]
    [/embed]
    ">आज की ता
">जा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather