Breaking News

  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

HRTC कर्मियों ने पीटे युवक, क्यों पीट रहे कुछ को नहीं था पता

ewn24news choice of himachal 22 Feb,2023 6:19 pm

    मौके पर कोई भी पुलिस कर्मी नहीं था मौजूद

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला में ओल्ड बस स्टैंड पर एचआरटीसी कर्मियों और दो युवकों में मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कंडक्टर के साथ युवकों की किसी बात को लेकर बहस-बाजी हुई थी जो देखते ही देखते लड़ाई में बदल गई। तभी ड्यूटी पर तैनात नाइट एचआरटीसी का स्टाफ भी पहुंच गया। लेकिन मामले को सुलझाने की जगह सभी कर्मचारियों ने युवकों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

    कुछ कर्मचारियों को तो यह तक मालूम नहीं था कि युवकों को क्यों मारा जा रहा है। बस सभी कर्मचारी एक दूसरे की देखा देखी में थप्पड़ बरसाने लगे। इस दौरान प्राइवेट बस और टैक्सी यूनियन के ड्राइवर भी बस स्टैंड में मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की। यह घटना मंगलवार रात के लगभग 9 बजे पेश आई है, जिस वजह से बस स्टैंड में सवारियां भी काफी कम थीं।

    मार पिटाई के दौरान एक युवक ने एचआरटीसी कर्मियों से काफी बार माफी मांगी। बावजूद इसके कर्मी लात घूंसे बरसाते रहे। हैरानी की बात है कि इतने बड़े बस स्टैंड में जहां रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है, उस जगह शिमला पुलिस का एक भी जवान दिखाई नहीं दिया।

    हालांकि दिन के समय ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए 2 से तीन जवान रहते हैं। रात को बस स्टैंड पर पुलिस कर्मियों का ना होना कहीं ना कहीं सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather