Breaking News

  • 29 जुलाई सुबह 9 बजे तक 6 जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
  • नूरपुर में बोले शिक्षा मंत्री : 150 सरकारी स्कूलों में बनेगा अलग शिक्षक कैडर, 4000 शिक्षकों की होगी भर्ती
  • हादसा : 53 मील पर पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो की गई जान, चालक गंभीर
  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा

HRTC के नए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में कर्मचारियों को तोहफा

ewn24 news choice of himachal 20 Jun,2023 4:25 am

    पुरानी पेंशन की मंजूरी, एक्स ग्रेशिया में बढ़ोतरी

     

    शिमला। एचआरटीसी के नए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में निगम के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के दायरे में लाने की स्वीकृति मिल गई है। साथ ही कर्मचारियों की एक्स ग्रेशिया में बढ़ोतरी की गई है। नियमित कर्मचारियों को अब 55 हजार की जगह डेढ़ लाख और अनुबंध कर्मियों को 35 हजार रुपए की जगह एक लाख रुपए मिलेंगे।

     

    बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक के बाद जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि निदेशक मंडल की बैठक नए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर का स्वागत किया। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर का मानना है कि निगम की आर्थिक स्थिति में कैसे सुधार किया जा सके इस दिशा में कदम उठाने होंगे। इसके लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी। एचआरटीसी की वर्किंग कैपिटल 60 से 100 करोड़ करने को भी मंजूरी दी है।

    ई बस को कैसे आगे बढ़ाना है इस पर भी चर्चा हुई। साल के दौरान 556 करीब बसें निगम के बेड़े में शामिल की जाएंगी। 150 डीजल बसें खरीदी हैं और 60 आ रही हैं। 11 वोल्वो बसें भी आ चुकी हैं। 75 ई बसों के टेंडर हो गए हैं। निगम के बेड़े में 3200 के करीब बसें हैं। 1200 जीरो बुक वेल्यू की बसें हैं। इन्हें रिप्लेस किया जाएगा। कर्मचारियों को वेतन व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए डेट फिक्स करने का सुझाव आया। इसके लिए सरकार से चर्चा आदि कर निर्णय लेने का फैसला हुआ। इसके अलावा रास्ते में खराब हुई बस के पास कैसे पहुंचा जाए इस पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया कि ट्रांसपोर्ट विभाग से दो गाड़ियां ली जाएंगी। इन्हें परवाणू, ऊना आदि में खड़ा किया जाएगा। चार क्रेन खरीदने की भी अनुमति दी है।
    हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार





     
    धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग



    धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

     


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather