Breaking News

  • 29 जुलाई सुबह 9 बजे तक 6 जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
  • नूरपुर में बोले शिक्षा मंत्री : 150 सरकारी स्कूलों में बनेगा अलग शिक्षक कैडर, 4000 शिक्षकों की होगी भर्ती
  • हादसा : 53 मील पर पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो की गई जान, चालक गंभीर
  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा

HPSSC: JOA IT पोस्ट कोड 939 के मूल्यांकन को लेकर बड़ी अपडेट

ewn24news choice of himachal 30 Nov,2022 9:46 pm

    5 से 15 दिसंबर तक किया जाएगा आयोजित

    हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) (JOA IT) पोस्ट कोड 939 के पदों को भरने के लिए टाइपिंग टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों का 15 नंबर का मूल्यांकन 5 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित करेगा। मूल्यांकन प्रक्रिया की तिथि बारे अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में अंकित दूरभाष नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जा चुका है।

    Video: लाहौल में हिमस्खलन, आसमान में बर्फ का बवंडर- पढ़ें खबर

    अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी, पासवर्ड से Log In करके Evaluation call letter download कर लें। साथ ही मूल्यांकन प्रक्रिया का डेट वाइज शेड्यूल भी कार्यालय की वेबसाइट http:hpsssb.hp.gov.in उपलब्ध है। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्यालय दिवस को स्वयं या आयोग के कार्यालय के टोल फ्री नंबर 18001808095 या दूरभाष नंबर 01972-222211, 222204 पर संपर्क सकते हैं। साथ ही आयोग की वेबसाइट से भी जानकारी हासिल की जा सकती है।
    हिमाचल: कांग्रेस का आरोप, कुछ कर्मचारियों को नहीं मिले पोस्टल बैलेट 

    बता दें कि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 939 के तहत 295 पद अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं। इन पदों को भरने के लिए 24 अप्रैल 2022 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इसके बाद 22 अगस्त से 9 सितंबर तक टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया था। इसमें 909 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। इन अभ्यर्थियों का मूल्यांकन अब 5 से 15 दिसंबर तक होगा।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather