Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

HPBose: 10वीं और 12वीं के इन छात्रों को स्पेशल चांस, फरवरी में होंगे पेपर

ewn24news choice of himachal 28 Jan,2023 11:15 pm

    परीक्षा का संचालन प्रदेश के चुनिंदा परीक्षा केंद्रों में होगा

    धर्मशाला। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में खेल प्रतियोगिता में भाग लेने, मेडिकल ग्राउंड या किसी अन्य अपरिहार्य कारणों से किसी विषय की परीक्षा नहीं दे पाने वाले नियमित परीक्षार्थियों को विशेष परीक्षा का अवसर प्रदान करने का फैसला लिया है।
    हिमाचल: तीसरी, 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से-पढ़ें खबर

    बता दें कि 10वीं और 12वीं के ऐसे नियमित परीक्षार्थी जो टर्म एक (सितंबर/अक्टूबर 2022) व विशेष अवसर नवंबर/ दिसंबर 2022 की परीक्षा में खेल प्रतियोगिता में भाग लेने, मेडिकल ग्राउंड या किसी अन्य अपरिहार्य कारणों के तहत परीक्षा नहीं दे पाए हैं को ऐसे विषय में जिनमें वे अनुपस्थित रहे हैं, विशेष परीक्षा का अवसर प्रदान किया गया है। परीक्षाएं प्रातकालीन सत्र में सुबह 9 बजकर 45 मिनट से 1 बजे तक होंगी।
    पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य से उठाई मांग- बेलदार का पदनाम हो कंडक्टर

     

    10वीं (नियमित) और 12वीं (नियमित) की परीक्षा 10 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित होगी। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) के अनुसार परीक्षा का संचालन प्रदेश के चुनिंदा परीक्षा केंद्रों में प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक के समन्वयन में होगा। परीक्षा केंद्रों की सूची अलग से जारी होगी। परीक्षा सामग्री बोर्ड (HPBose) द्वारा प्रतिनियुक्त संवाहक के माध्यम से परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आरंभ तिथि से एक दिन पहले पहुंचा दी जाएगी। बोर्ड (HPBose) द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारी/कर्मचारी परीक्षा संचालन के लिए सहायक समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे तथा परीक्षाओं के संचालन की सारी औपचारिकताएं पूर्ण करेंगे।
    मंडी: अग्निवीर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट-ये रहे सफल

     

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/hpbose-spe-chan.pdf" title="hpbose spe chan"]

     

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/hpbose-spe-chan1.pdf" title="hpbose spe chan1"]

    10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म एक परीक्षा के ऐसे छात्र जोकि अपनी प्रैक्टिकल विषयों की परीक्षाएं खेल प्रतियोगिता में भाग लेने या किसी अन्य अपरिहार्य कारणों के तलते नहीं दे पाए हैं की प्रैक्टिकल परपीक्षाएं उपरोक्त तिथियों के दौरान ही सुविधा अनुसार आंतरिक रूप से स्थल पर प्रश्न सैट करके संबंधित विद्यालय में आयोजित करवाई जाएंगी। परीक्षा संचालन के दौरान समस्त स्टॉफ के साथ छात्रों को फेसमास्क पहनना अनिवार्य होगा। छात्रों को परीक्षा देने के लिए आधा घंटा पहले अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थिति देनी होगी।



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather