Breaking News

  • सीएम सुक्खू का ऐलान, हिमाचल पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 800 पदों पर होगी भर्ती
  • चंबा में भीषण सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, एक ही परिवार के 7 लोगों की गई जान
  • हमीरपुर के भालू के दिवंगत मर्चेंट नेवी अधिकारी आदित्य शर्मा का अंतिम संस्कार
  • फतेहपुर ब्लॉक समिति पर कांग्रेस का कब्जा, अनीता कुमारी अध्यक्ष तो कुलवंत सिंह उपाध्यक्ष चुने
  • HPBOSE : 9वीं व 11वीं के कंपार्टमेंट छात्र हो जाएं तैयार, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
  • हिमाचल में इस माह अब तक 9 फीसदी कम बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • सिरमौर : घरेलू कलह से परेशान युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, शादी के बाद से चल रहा था विवाद
  • रविंद्र नाथ टैगोर उच्च विद्यालय रैंखा में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने सीखी आपदा सुरक्षा
  • पठानकोट-भरमौर NH पर बड़ा हादसा : छतरी मोड़ के पास 800 फीट नीचे लुढ़की कार, दो घरों के चिराग बुझे
  • हिमाचल असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर भर्ती, SET-2026 पास भी कर सकेंगे आवेदन

ताले-जंजीर लेकर विधानसभा पहुंची भाजपा, CM ऑफिस के बाहर की नारेबाजी

ewn24news choice of himachal 16 Mar,2023 5:49 pm

    बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही से पहले बीजेपी प्रदर्शन

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही से पहले बीजेपी विधायक दल ने सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में बीजेपी विधायक ताला और जंजीर लेकर विधानसभा में पहुंचे। इस दौरान विधायकों ने सदन के बाहर जमकर नारेबाजी की। बीजेपी विधायक दल के नेता जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को ताले वाली सरकार करार दिया।

    इसके बाद बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में मुख्यमंत्री के कार्यालय के बाहर भी जमकर नारेबाजी की। विधानसभा में मुख्यमंत्री के कार्यालय के बाहर एक और दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली। बीजेपी विधायकों की नारेबाजी के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती का गले लगा कर अभिवादन किया।

    इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेशभर में ताले वाली सरकार के नाम से मशहूर हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद से सिर्फ और सिर्फ ताला लगाने का काम किया जा रहा है।

    पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सदन की कार्यवाही के दूसरे दिन नियम 67 के तहत चर्चा हुई। इस चर्चा में भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिना तथ्यों के जवाब दिया और बातों को घुमाने की कोशिश की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि संस्थान बंद करने के खिलाफ बीजेपी विधायक दल चुप नहीं बैठेगा और लगातार जनता की आवाज मुखरता से उठाएगा।

    [embed]

    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather