Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

सदन में तीखी नोक झोंक, बीजेपी विधायक ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

ewn24news choice of himachal 15 Mar,2023 8:07 pm

    विधायक निधि तुरंत से बहाल करने की उठाई मांग

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में खूब हंगामा हुआ है। इस दौरान सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी समय तक नोकझोंक देखने को मिली। बता दें कि चंबा चुराह भाजपा के विधायक डॉक्टर हंसराज ने सदन में आमरण अनशन की चेतावनी तक दे डाली। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में विधायक विकास निधि तुरंत बहाल नहीं की गई तो उन्हें मजबूरन प्रदेश सरकार के खिलाफ धरने पर बैठना पड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़े तो आमरण अनशन करने के लिए भी तैयार हैं। हालांकि इससे पहले पूर्व मंत्री व पांवटा साहिब के भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने नियम 67 के तहत सदन में प्रस्ताव लाया और प्रदेश के विभिन्न जिलों में डिनोटिफाई किए गए कार्यालय के मामले में चर्चा की मांग की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मामले में चर्चा को सहमति दी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने नियम  67 के तहत चर्चा को समय दिया।

    हिमाचल में HRTC के 31 डिपो, 10 सब डिपो-3,142 बसें

    उधर, कांग्रेस के विधायक राजेश धर्माणी ने बताया कि पूर्व सरकार ने पिछले 6 महीनों में राजनीति का लाभ लेने के लिए 900 संस्थान खोले गए हैं। जिनका बजट ही प्रदेश सरकार के पास नहीं है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में अंतिम 6 महीनों में 33 डिवीजन खोल दी है, जबकि बिजली बोर्ड में 10000 फिल्टर स्टाफ की कमी चल रही है।
    मुख्यमंत्री बोले- तथ्य पेश करने के बजाए भाषणबाजी कर रहा विपक्ष




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather